रोहित शर्मा ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, भारतीय टीम की जीत पर जताई थी खुशी, फोन पर भी हुई बात

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 जुलाई 2024। भारत को 11 साल बाद आईसीसी की ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को पीएम मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। हिटमैन ने प्रधानमंत्री के ट्वीट को रिट्वीट कर उनकी शुभेच्छाओं के लिए आभार जताया। शनिवार को भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों से फोन पर बात की थी। 

रोहित ने जताया आभार
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहला खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फोन पर जीत की बधाई देने के बाद ट्वीट किया। इसका जवाब हिटमैन ने सोमवार को दिया। रोहित ने लिखा, “नरेंद्र मोदी सर, आपकी शुभेच्छाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। टीम और मैं कप को घर लाने में सक्षम होने पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं और हम वास्तव में इस बात से अभिभूत हैं कि इसने सभी को घर वापस लाने में कितनी खुशी दी है।

पीएम ने दी शुभकामनाएं
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, “प्रिय रोहित, आप उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है। आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा। आज सुबह आपसे बात करके बहुत खुशी हुई।

पीएम ने की थी पूरी टीम से बात
फाइनल मैच के बाद पीएम ने भारतीय टीम से फोन पर बात की थी। उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की। उन्होंने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की। पीएम मोदी ने हार्दिक पांड्या को उनके अंतिम ओवर और सूर्यकुमार यादव को उनके कैच के लिए सराहा। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की। पीएम ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए राहुल द्रविड़ को भी धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Next Post

फांसी के फंदे पर झूलती मिली 5 लोगों के परिवार की लाश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अलीराजपुर 01 जुलाई 2024। मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां दिल्ली के बुराड़ी की तरह एक परिवार फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला मध्यप्रदेश के अलीराजपुर का है जहां एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक