पाकिस्तान ने यूएनएससी में फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा:भारत बोला- पाक कट्टरता में डूबा, हमें समझ नहीं सकता, उसकी सोच से फर्क नहीं पड़ता

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 07 जुलाई 2023। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी में एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ा है। बुधवार को ब्रिटेन में हुई यूएनएससी की एक बैठक में पाकिस्तान ने फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। इस पर यूएन में भारत के मिशन काउंसलर आशीष शर्मा ने कहा- लद्दाख और जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे। इस पर पाकिस्तान क्या सोचता या चाहता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ब्रिटेन में यूएनएससी के मेंबर्स चिल्ड्रन एंड आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट पर चर्चा में शामिल हुए थे। इस दौरान पाकिस्तान के डिप्लोमैट मुनीर अकरम ने अपने बयान में कश्मीर का मुद्दा उठाया। अकरम ने कहा- चिल्ड्रन एंड आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट पर यूएन सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस की नई रिपोर्ट में भारत का जिक्र नहीं है, जो एक गलती है।

भारत ने कहा- पाकिस्तान यूएनएससी का ध्यान भटका रहा
अकरम के इस बयान का जवाब देते हुए भारतीय डिप्लोमैट आशीष शर्मा ने कहा- यूएनएससी में एक डेलिगेशन ने मेरे देश के खिलाफ जहर उगला है, जो राजनीति से प्रेरित है। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। जो लोग खुद कट्टरता में डूबे हुए हैं वो भारत के समाज और यहां रह रहे अलग-अलग समुदाय के लोगों की एकता को नहीं समझ सकते। हम इस तरह के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। इस तरह के बयान से पाकिस्तान उनके देश में बच्चों के खिलाफ लगातार हो रहे अपराधों से परिषद का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

इसके अलावा शर्मा ने वैश्विक आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों में बच्चों को शामिल करने को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा- आतंकवाद से निपटने और बच्चों की रक्षा के लिए हमें साथ मिलकर काम करना होगा। इसके लिए सभी मेंबर देशों को आतंकियों और उनको फंडिंग देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना होगा। उन्होंने बच्चों के खिलाफ गंभीर अपराध करने वालों पर दया न करने की अपील की।

यून के सेक्रेटरी जनरल बोले- भारत में बच्चों की रक्षा के लिए हो रहा बेहतर काम
यून के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने चिल्ड्रन एंड आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट 2023 की रिपोर्ट से भारत का नाम हटा दिया था। इसके लिए उन्होंने भारत में बच्चों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे बेहतर कदम का हवाला दिया था। उन्होंने कहा- भारत सरकार बच्चों के लिए अच्छा काम कर रही है और हम उनके प्रयासों की सराहना करते हैं।

एससीओ में पाक का नाम लिए बिना PM मोदी ने उठाया था आतंकवाद का मुद्दा
इससे पहले 4 जुलाई को एससीओ समिट में भी PM मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा था कि कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं। ये क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा है। आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे मामलों में दोहरे मापदंड नहीं रखने चाहते। हमें आतंकवाद से मिलकर लड़ना होगा।

Leave a Reply

Next Post

त्रिपुरा विधानसभा में बवाल, सदन में मेज पर चढ़कर विधायकों ने किया हंगामा, पांच किए गए निलंबित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 जुलाई 2023। कांग्रेस के दो विधायकों गोपाल रॉय और बिरजीत सिन्हा को छोड़कर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, टिपरा मोथा तथा कांग्रेस के अन्य सभी विपक्षी विधायकों ने पांच विपक्षी सदस्यों को निलंबित करने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को बजट सत्र के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां