स्कूली छात्र की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; दो नाबालिग गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू 24 फरवरी 2026। कर्नाटक के शिवमोगा जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां के सुलेबैलू इलाके के एक सरकारी स्कूल के बाहर 16 साल के छात्र की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संकेत के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है, जिसे देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

कैसे हुई घटना?
यह घटना तब हुई जब उरगाडूरू के सरकारी हाई स्कूल का छात्र संकेत अपनी परीक्षाओं से पहले एक स्पेशल क्लास में शामिल होने गया था। पुलिस अधीक्षक एसपी निखिल बी ने बताया कि स्कूल के बाहर लड़कों का एक ग्रुप आपस में बहस कर रहा था। संकेत ने उस झगड़े में दखल दिया और बीच-बचाव करने की कोशिश की।

क्या बोले अधिकारी?
एसपी ने जानकारी दी कि झगड़ा करने वाले लड़के संकेत को पहले से जानते थे और वे भी नाबालिग हैं। बहस के दौरान उन्होंने संकेत पर अपने हाथों से हमला किया, जिससे उसे सीने के पास चोट लगी और वह वहीं गिर गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। जो भी इसमें शामिल मिलेगा, हम उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।

जांच में जुटी पुलिस 
हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। एसपी का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सही कारण पता चलेगा। कुछ लोगों का कहना है कि यह झगड़ा किसी छोटी सी बात पर शुरू हुआ था। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है। फिलहाल इस घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया है, जिसके बाद अधिकारियों ने शांति बनाए रखने के लिए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शिवमोगा से भाजपा विधायक एस.एन. चन्नबसप्पा ने भी हालात का जायजा लिया।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में आपात लैंडिंग, चिंगारी दिखने के बाद उतारनी पड़ी 150 यात्रियों वाली उड़ान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 फरवरी 2026। इंजन में खराबी के कारण दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाए जाने की खबर है। सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार सुबह लेह जाने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित उतारा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं