पंंजाब के युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म फिर करने लगा ब्लेकमेलिंग, तंग आकर पीड़िता ने थाने में की शिकायत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 31 अगस्त 2022। तारबाहर थाने में एक 38 वर्षीय महिला ने रेप और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला खैरागढ़ राजनांदगांव की है। पंजाब के एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। सन् 2019 में युवक ने उसे बिलासपुर आने की बात बताई और मिलने के लिए कहा। महिला ने यहां एक होटल में उससे मुलाकात की। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे वीडियो बना लिया। महिला को जब वीडियो की जानकारी मिली तो उसने युवक से दूरी बना ली। पीड़िता अब विवाह करना चाहती है लेकिन युवक बार-बार उसे मिलने के लिए दबाव बना रहा है। साथ ही कह रहा है कि शादी के बाद भी वह उसके साथ संबंध बनाकर रखे वरना वह वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने खैरागढ़ थाने में शून्य में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत तारबाहर, बिलासपुर पुलिस को भेजा गया है। तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों ने बस में लगाया बैनर-पोस्टर, लोगों में डर का माहौल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कांकेर 31 अगस्त 2022। जिले के धुर नक्सल क्षेत्र कोयलीबेड़ा में मुख्य बाजार में नक्सलियों ने बैनर लगाकर मानवाधिकार कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया है. इसके साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे अत्याचार का विरोध करने की आम जनता से अपील […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग