हिमाचल में फंसे प्रशिक्षु अफसरों के तारणहार बने वन मंत्री अकबर, छत्तीसगढ़ भेजे गए वापस …

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। हिमाचल प्रदेश के वन प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणरत छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु अफसरों के लिए वन मंत्री मोहम्मद अकबर तारणहार बनाकर सामने आई. वन मंत्री की पहल पर इन अफसरों को अवकाश पर वापस छत्तीसगढ़ भेजा गया है. इसी तरह असम में भी फंसे प्रशिक्षु अफसरों के लिए कवायद की जा रही है.

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन की वजह से प्रशिक्षु अफसर संस्थान में फंसकर रह गए थे. इन अफसरों के साथ-साथ यहा उनके परिजन भी परेशान थे. स्थिति से वाकिफ होने पर वन मंत्री मो. अकबर ने प्रधान प्रमुख वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी को संस्थान के डायरेक्टर से चर्चा के निर्देश दिए.

पीसीसीएफ की संस्थान के डायरेक्टर से चर्चा में प्रशिक्षु अपसरों की समस्या से अवगत कराते हुए एहतियातन उन्हें छत्तीसगढ़ वापस भेजने की गुजारिश की. इस पर संस्थान की ओर से 15 अप्रैत तक अवकाश घोषित करते हुए तमाम प्रशिक्षु अफसरों को रिलीव कर दिया गया.

बता दें कि देहरादून स्थित संस्थान में छत्तीसगढ़ से आठ प्रशिक्षु अफसरों को मिलाकर अन्य राज्यों के 38 लोग प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं, वन मंत्री मो. अकबर के प्रयास से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि दूसरे प्रदेश के प्रशिक्षु अफसरों को राहत मिल गई है.

Leave a Reply

Next Post

कोई व्यक्ति भूखा न रहे, प्रदेश में खाद्यान्न की कमी न हो: मुख्य सचिव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर ।  नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा अन्य मुद्दों पर आज अपरान्ह 3 बजे मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव आर.पी. मंडल द्वारा प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं