झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, कार से खींचकर सब्जी विक्रेता को कुचला; मौके पर तोड़ा दम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बोकारो 19 जनवरी 2026। झारखंड के बोकारो से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सब्जी विक्रेता को हाथियों ने कार से खींचकर बुरी तरह से कुचल दिया। वहीं इस घटना ने लोगों में दहशत का माहौल कायम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात गोमिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान चंद्र दांगी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाथियों ने पहले कार को नुकसान पहुँचाया और फिर चंद्र दांगी को अपनी सूंड से जकड़ कर गाड़ी से बाहर खींच लिया। इसके बाद हाथियों ने उन्हें बेरहमी से कुचला, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इतने भयावह मंजर को देख लोगों की रुह कांप गई।

सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुंचे। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। चंद्र दांगी की मौत से उनके परिवार और पूरे गांव में गहरा शोक है। परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं।

Leave a Reply

Next Post

शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोकना बेहद निंदनीय- जीतू, कहा- सिर्फ वोट के लिए धर्म की राजनीति करती है भाजपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 19 जनवरी 2026। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज भोपाल में प्रेस वार्ता की। जहां मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने प्रयागराज में शंकराचार्य को गंगा स्नान करने से रोकने पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा और घटना की निंदा की। वहीं […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग