बस्तर क्षेत्र में नगरीय निर्वाचन के लिए मतदान के समय में हुआ आंशिक संशोधन

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर क्षेत्र के जिलों में 21दिसंबर को होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिये मतदान के समय में आंशिक संशोधन किया हैं. अब कोंडागांव , नारायणपुर , कांकेर , दंतेवाड़ा , सुकमा और बीजापुर के मतदाता भी 21 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से लेकर सायंकाल 5 बजे तक मतदान में भाग ले सकते हैं. पूर्व में यह समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था.

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने बताया कि बस्तर में 29 नवंबर को आयोजित जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में इस मतदान की समयावधि में संशोधन पर चर्चा की गई थी. उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर क्षेत्र के अधिकारियों के सुझाव पर बस्तर के सभी नगरीय निकायों में भी राज्य के अन्य नगरीय निकायों के समान प्रातः 8 बजे से सायंकाल 5 बजे तक मतदान अवधि रखने का निर्णय लिया हैं.

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा : शराबबंदी और अवैध बिक्री का मामला सदन में गरमाया, एक सुर में कहा- महिलाएं नहीं सुरक्षित

शेयर करेरायपुर। शराब की अवैध बिक्री का मामला सोमवार को सदन में गूंजा. शून्यकाल में बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने इस मामले को उठा उठाया मामला. भाजपा ने इस मामले में स्थगन प्रस्ताव दिया और काम रोककर चर्चा कराए जाने की मांग की. भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा- सरकार ने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग