विधानसभा : शराबबंदी और अवैध बिक्री का मामला सदन में गरमाया, एक सुर में कहा- महिलाएं नहीं सुरक्षित

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। शराब की अवैध बिक्री का मामला सोमवार को सदन में गूंजा. शून्यकाल में बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने इस मामले को उठा उठाया मामला. भाजपा ने इस मामले में स्थगन प्रस्ताव दिया और काम रोककर चर्चा कराए जाने की मांग की.

भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा- सरकार ने जनघोषणा पत्र में कहा था, लेकिन विभिन्न एजेंसियों की सर्वे रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ शराब पीने के मामले में आगे आ गया है. जेसीसी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि अराजकता की स्थिति हो गई है. महिलाएं सुरक्षित नहीं है.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि सरकार ने साफ शब्दों में कहा था कि शराबबंदी करेगी. हाथों में गंगाजल लेकर कसम खाने वाली ये सरकार अवैध शराब की बिक्री पर भी अंकुश नहीं लगा पा रही. हर महीने दो सौ करोड़ रुपये के राजस्व की भी हानि सरकार को हो रही है. अवैध शराब की बिक्री में इजाफा हुआ है.

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि शराबबंदी के वादे के साथ ही सरकार का गठन हुआ था. शराब पर रोक लगेगी इसलिए महिलालों ने बढ़ चढ़कर इन्हें वोट दिया था. सरकार के संरक्षण में अवैध तस्करी चल रही है. ओडिशा की शराब पीकर सुपेबेड़ा में लोग बीमार पड़ रहे है, ये बात सरकार के मंत्री कह रहे हैं. महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से शराब यहां आ रही है. बगैर सरकार के संरक्षण के ये संभव नहीं है. गंगा जल हाथ मे लेकर कांग्रेस ने कसम खाई थी, वादा पूरा नहीं किया इसलिए ही श्राप मिला था और लोकसभा में इनकी पार्टी चुनाव हार गई थी.बीजेपी विधायक रंजना साहू ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार से सबसे ज्यादा महिलाएं पीड़ित हैं.

Leave a Reply

Next Post

खुलासा : मास्टरमाइंड कैशियर लड़ने वाला था पार्षद चुनाव, कारोबारी के पास ज्यादा पैसा देख बदल गई नियत

शेयर करेरायपुर। राजधानी के नंदन स्टील कंपनी के कर्मचारी से 26 लाख की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. घटना का मास्टरमाइंड कोई औऱ नहीं बल्कि कैशियर ही निकला. मास्टरमाइंड कैशियर पार्षद का चुनाव लड़ने वाला था और कुछ दिन पहले ही कारोबारी के घर में इनकम टैक्स की रेड पड़ी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान