दिल्ली-एनसीआर में ‘जहरीली हवा’ का आतंक, इंडिया गेट हुआ गुम! कई इलाकों में AQI 400 पार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 नवंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की शुरुआत के साथ ही हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में घना स्मॉग छाया रहा, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सीने में घुटन महसूस हुई।

इंडिया गेट पर विजिबिलिटी घटी

दिल्ली के पॉपुलर प्लेस इंडिया गेट पर सुबह की सैर के लिए आने वाले लोगों को घने स्मॉग के कारण निराशा हाथ लगी। शनिवार सुबह इंडिया गेट स्मॉग की मोटी चादर में लगभग ओझल हो गया। सुबह 8 बजे यहां AQI 369 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

हॉटस्पॉट में हवा ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक प्रदूषण के हॉटस्पॉट माने जाने वाले इलाकों में स्थिति काफी चिंताजनक है। आनंद विहार में सुबह 8 बजे AQI 424 दर्ज हुआ, जो ‘गंभीर’ श्रेणी की तरफ इशारा करता है। वजीरपुर की हवा का स्तर 447 तक पहुंच गया, जो किसी भी शहर के लिए बेहद खतरनाक है। इसके अलावा लोधी रोड, नजफगढ़, करोल बाग और आईजीआई एयरपोर्ट के पास भी हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। हवा में धूल कणों, धुएं और नमी के मिश्रण ने एक मोटी स्मॉग की परत बना दी है, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है।

NCR के हाल भी चिंताजनक

दिल्ली से सटे NCR क्षेत्रों में भी हालात बेहतर नहीं हैं। नोएडा सेक्टर-1 में AQI 387 दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम सेक्टर-51 में AQI 285 रहा।

सेहत के लिए गंभीर खतरा

इस जहरीली हवा का सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या हृदय रोग से पीड़ित मरीजों पर पड़ रहा है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी शिकायतें हो रही हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक इतनी खराब हवा में रहने से फेफड़ों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है और कैंसर जैसे गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

लोगों के लिए जारी की सलाह

दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए कच्चे ईंधन वाले वाहनों पर रोक, निर्माण स्थलों पर धूल-नियंत्रण के कड़े उपाय, एंटी-स्मॉग गन का उपयोग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार चुनाव में योगी आदित्यनाथ का जादू, 31 रैलियों ने विपक्ष की निकाल दी हवा; अखिलेश यादव का सपना हुआ चूर-चूर!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 15 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने भारी बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव ने ना सिर्फ बिहार की राजनीतिक तस्वीर बदल दी, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा पर भी असर डाला। चुनावी नतीजों […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए