भारत-बांग्लादेश संबंध खराब दौर में, ढाका ने बंद की वीजा सेवाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2025। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही भारत-बांग्लादेश संबंध खराब दौर से गुजर रहे हैं। बीते दिनों कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद से दोनों देशों के संबंधों में और तनाव आ गया है। अब स्थिति ये हो गई है कि बांग्लादेश ने भारत में वीजा सेवाएं निलंबित करने का एलान कर दिया है। इससे पहले विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भारत ने भी चटगांव में भारतीय मिशन की सेवाएं बर्खास्त करने का फैसला किया था। तो आइए जानते हैं कि कैसे भारत और बांग्लादेश के संबंध बिगड़ रहे हैं और इस पूरे विवाद की वजह क्या है।

भारत विरोधी उस्मान हादी की हत्या से भड़की हिंसा
बांग्लादेश में बीते दिनों भारत विरोधी और शेख हसीना सरकार विरोधी नेता उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई। कट्टरपंथियों का आरोप है कि उस्मान हादी के हत्यारे भागकर भारत चले गए हैं और वहां छिपे हैं। हालांकि बांग्लादेश की सरकार का ही कहना है कि संदिग्ध आरोपियों के भारत भागने के सबूत नहीं हैं। भारत ने भी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि कट्टरपंथियों को उस्मान हादी की हत्या से भारत विरोध का मौका मिल गया है। इससे बांग्लादेश में अराजकता का माहौल है। उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में भारतीय मिशन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन हुए। जिसके बाद भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा को देखते हुए भारत ने चटगांव में अपने मिशन की सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया है।  

हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या
उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसी दौरान बीते हफ्ते मयमनसिंह इलाके में एक हिंदू युवक की ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और बाद में उसके शव को आग लगा दी गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसकी दुनियाभर में निंदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म को लेकर चिंता जताई है। भारत सरकार ने भी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। 

मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका मिलाया फोन
बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार किस तरह दबाव में है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मदद के लिए मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका फोन मिलाया है। मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को करीब आधा घंटे तक अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर से फोन पर बात की। इस बातचीत में मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका को विश्वास दिलाया कि वहां आम चुनाव समय पर यानी 12 फरवरी को ही होंगे। दरअसल बांग्लादेश में जारी हिंसा और अराजकता के चलते वहां अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर आशंका पैदा हो गई है। हालांकि मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका को विश्वास दिलाया है कि चुनाव समय पर ही होंगे।

बांग्लादेश ने बंद की वीजा सेवाएं
भारत और बांग्लादेश के संबंध अब इस दौर में पहुंच गए हैं कि विरोध प्रदर्शनों के चलते बांग्लादेश ने भारत में अपनी वीजा सेवाएं बंद करने का एलान कर दिया है। इससे पहले भारत की सरकार ने भी बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के चलते चटगांव में अपनी वीजा सेवाएं बंद करने की घोषणा की थी। भारत ने गंभीर सुरक्षा चिंताओं के चलते यह फैसला लिया, लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश ने सिर्फ बदले की भावना से वीजा सेवाएं बंद करने का फैसला किया है क्योंकि भारत में सुरक्षा व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

अंतरिम सरकार को कट्टरपंथियों की धमकी
उस्मान हादी की हत्या के बाद उसके संगठन इंकलाब मोर्चा ने मोहम्मद यूनुस सरकार को धमकी दी है कि अगर हादी के हत्यारों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया तो वे अंतरिम सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अभियान चलाएंगे। इंकलाब मोर्चा की मांग है कि हादी की हत्या के मामले में तेजी से सुनवाई करने और इसमें शेख हसीना की पार्टी की संलिप्तता की जांच करने की मांग की है। 

देशभर में बांग्लादेश के खिलाफ उबाल
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा और हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग के खिलाफ देशभर में गुस्सा और नाराजगी है। यही वजह है कि दिल्ली, हैदराबाद, पटना समेत जगह-जगह लोग बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंक रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ने आज बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है, जिसके चलते उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने लिया पाकिस्तान के 'दुश्मन' की मदद करने का ये बड़ा फैसला, विदेश मंत्रालय ने किया एलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 दिसंबर 2025। भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली ने नई दिल्ली में विदेश मामलों के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी विकास परियोजनाओं, एक संयुक्त […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं