डूरंड लाइन को लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ा रार, जंग जैसे हालात!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 09 अप्रैल 2022। अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर को लेकर रार बढ़ गया है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बॉर्डर को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद हैं इसीलिए डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच हाल के दिनों में कई झड़पें हुई हैं। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने काबुल में पाक दूतावास के साथ सीमा पर गोलीबारी की घटनाओं पर अपना कड़ा विरोध दर्ज करना जारी रखा है।

तालिबान ने मार गिराया पाकिस्तान का सैन्य हेलिकॉप्टर?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि तालिबान के बॉर्डर पर गोलीबारी की है और अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की चौकियों को तोड़ दिया है। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज चैनल के अनुसार इस सप्ताह के शुरू में एक पाकिस्तानी सैन्य हेलिकॉप्टर को गोली मार दिए जाने के बाद तालिबान और पाकिस्तानी केसैनिक दक्षिण-पश्चिमी अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में डूरंड रेखा पर हाई अलर्ट पर है।

पाकिस्तानी सेना ने अफगान लोगों से बॉर्डर क्षेत्र छोड़ने को कहा

मार्च और अप्रैल में अफगानिस्तान ने कई सत्र पर पाकिस्तान से शिकायत दर्ज की है। अफगान विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी सेना के अधिकारी खोस्त प्रांत के जाजी मैदान जिले के निवासियों को क्षेत्र छोड़ने या गंभीर परिणाम भुगतने के लिए चेतावनी जारी कर रहे थे। यह भी देखा गया है कि पाकिस्तान सीमा बलों ने डूरंड लाइन के साथ आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी का सहारा लिया था।

संबंधों में आ रही है गिरावट

बॉर्डर पर जारी घटनाओं के कारण दोनों पक्षों के बीच संबंधों में गिरावट आई है। द्विपक्षीय संबंधों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि डूरंड लाइन को लेकर तालिबान बहुत दृढ़ है। ऐसे में दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए मसले को सुलझाना चाहिए और विवाद को और आगे नहीं बढ़ने दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

जवानों से घर का काम कराया तो अधिकारियों की खैर नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अप्रैल 2022। पुलिस और सुरक्षा बलों में बड़े अफसरों का निचले पद के कर्मचारियों को घरेलू सहायक के तौर पर दुरुपयोग करना आम है. लेकिन अब असम सरकार ने इस शोषण पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस पहल की है.असम की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक