बढ़ सकती हैं बृजभूषण की मुश्किलें!, दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों केस में 5 देशों से मांगी मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जून 2023। भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न केस में दिल्ली पुलिस तेजी से जांच में जुटी हुई है। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए पांच देशों से मदद मांगी है। दिल्ली पुलिस ने पांचों देशों के कुश्ती महासंघों को पत्र लिखकर वीडियो और फोटो आदि की जानकारी मांगी है। पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर इंडोनेशिया, बुल्गारिया, कजाकिस्तान, मंगोलिया और किर्गिस्तान में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

दिल्ली पुलिस ने इन देशों के रेसलिंग महासंघों को पत्र लिखकर टूर्नामेंट के वीडियो फुटेज और एथलीटों के ठहरने के स्थान का वीडियो आदि मांगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन देशों के रेसलिंग फेडरेशंस से मांगे गए विवरण 15 जून तक नहीं मिल सकते हैं। इसलिए अब पुलिस 15 जून के बाद विदेशों से मिले विवरण को सप्लीमेंट्री आरोप पत्र में दाखिल कर सकती है। पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने सोमवार को स्पेशल कमिश्नर सागरप्रीत हुडा और डीसीपी प्रणव तायल व मनीशी चंद्रा के साथ रिव्यू मीटिंग की।

महिला पहलवानों ने कई देशों में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वहीं भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव 4 जुलाई को होगा। डब्ल्यूएफआई ने सोमवार को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार को चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

बिना किसी डर के गुफा में पूजा कर सकते है यात्री:  अमरनाथ गुफा तक 60 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 13 जून 2023। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से एक जुलाई से शुरू होने वाली 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए लखनपुर से अमरनाथ गुफा तक 60 हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक