लाख से लखपति बनने की ओर अग्रसर राधा स्व-सहायता समूह की महिलाएं

indiareporterlive
शेयर करे

रोजगार गारंटी योजना से सेमियालता पौधों का रोपण कर लाख पालन का अभिनव प्रयास

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उत्तर बस्तर कांकेर 07 अगस्त 2020। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत  बांसकुण्ड के आश्रित ग्राम बनौली की राधा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लाख पालन का अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् गठित राधा महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के द्वारा वर्ष 2018 के मई माह में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत दो एकड़ भूमि में सेमियालता के 4 हजार पौधों का रोपण किया जाकर लाख उत्पादन का कार्य प्रारम्भ किया गया। रोपे गये सेमियालता पौधों में एक वर्ष पश्चात् माह जुलाई 2019 में बिहन लाख निवेशित किया गया, जिससे छः माह पश्चात् 2 क्विंटल लाख का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसमें से 01 क्विंटल लाख को 350 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से 35 हजार रूपये में विक्रय किया गया और बचत 01 क्विंटल लाख को जनवरी-फरवरी माह में कुसुम के वृक्ष में बिहन लाख के रूप में उपयोग किया गया, जिससे जुलाई माह में पुनः 8 क्विंटल लाख का उत्पादन प्राप्त हुआ, इसमें से 6 क्विंटल 45 किलोग्राम लाख को 270 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से विक्रय कर 01 लाख 74 हजार 150 रूपये की आमदनी प्राप्त की गई,  शेष 01 क्विंटल 55 किलोग्राम लाख को जुलाई माह में पुनः सेमियालता पौधे में बिहन के रूप में लगाया गया है, जिससे आगामी दिसम्बर माह तक 7 से 8 क्विंटल लाख उत्पादन होने की संभावना है।

इस प्रकार गांव के खाली पड़ी शासकीय भूमि में मनरेगा की सहायता से ग्राम बनौली के राधा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने एक बार निवेशित किये गये लाख से पुनः सेमियालता एवं कुसुम के वृक्ष में वर्ष भर लाख उत्पादन के मॉडल को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया हैै। उनकी इस सफलता में अम्बेडकर विश्वविद्यालय नई दिल्ली के छात्र एवं सहभागी समाजसेवी संस्था का भी सहयोग रहा है। राधा स्व-सहायता समूह की महिलाओं की इस उपलब्धि से बिहन लाख समय पर नहीं मिलने की समस्या से अन्य लाख उत्पादक किसानों को भी मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये जिले की जनता को दी 96 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 07 अगस्त 2020 प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बीजापुर जिले की जनता को 96 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ऑनलाईन विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये भैरमगढ़ में 29 करोड़ 15 […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस