मृत स्कूली बच्चों को मिलेगी मुआवजा राशि… पिकनिक मनाने गये छात्रों की नदी में डूबने से हुई थी मौत

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

मृत स्कूली बच्चों को मिलेगी 20-20 लाख रुपये की मुआवजा राशि….

स्कूल प्रबंधन 16-16 लाख रुपये की मुआवजा राशि देनें को हुआ राजी…

मुख्यमंत्री ने किया था 4-4 लाख रुपये की सहायता का ऐलान…

रायपुर । पिकनिक मनाने गये स्कूली छात्रों की डैम में डूबकर मौत मामले में स्कूल प्रबंधन मुआवजा देने को राजी हो गया है। स्कूल प्रबंधन बच्चों को 16-16 लाख रुपये की राशि बतौर मुआवजा परिजनों को देगा। उससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों की मौत पर दुख जताते हुए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था। आज परिजनों और प्रबंधन की प्रशासनिक अफसरों की मौजूगी में बैठक हुई, जिसके बाद मुआवजा राशि देने पर सहमति बनी।

प्रशासन ने इस बात की चेतावनी दी है कि अगर आने वाले दिनों इस तरह की कभी भी लापरवाही हुई तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जायेगी। इससे पहले कल दोपहर स्कूल से पिकनिक मनाने गये छात्रों के दल में से दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गयी थी।

टाटीबंध के भारत माता स्कूल से 170 छात्रों का दल सिरपुर पिकनिक मनाने गया था, इसी दौरान मंदिर दर्शन के पहले बच्चे डैम में उतरकर नहाने लगे। हालांकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों ने जबरदस्ती डैम में उतरकर मस्ती शुरू कर दी, हालांकि इस दौरान मौजूद शिक्षकों की उन बच्चों को बाहर निकालने व हिदायत देने को लेकर कोई भूमिका सामने नहीं आयी, जिसका परिणाम ये हुआ की दोनों बच्चे डूब गये।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र सरकार: सुलझा ठाकरे सरकार का पेच? आखिर स्पीकर पर राजी हुई कांग्रेस

शेयर करेमुंबई : महाराष्ट्र की सत्ता को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच डेप्युटी सीएम और स्पीकर के पद को लेकर मची खींचतान खत्म होने की ओर है। कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर के पद को स्वीकार कर लिया है और अब सीनियर विधायक नाना पटोले का नाम इसके लिए […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल