BJYM कार्यकर्ताओं पर उपद्रव के आरोप में FIR, 14 हिरासत में; कांग्रेस बोली- अमित शाह को बचाने की कोशिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 दिसंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा प्रसिद्ध समाज सुधारक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया है। पुलिस ने बताया कि बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोला, पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और वहां के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया, साथ ही पोस्टर फाड़ दिए। बता दें कि बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आंबेडक का अपमान करने का आरोप लगाए जाने के बाद हुआ। इस घटना के बाद 14 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस के एक पदाधिकारी मंदर पवार ने भाजयुमो के पदाधिकारी तेजिंदर तिवाना और अन्य BJP युवा शाखा के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बॉम्बे पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

कांग्रेस सांसद गायकवाड़ ने की आलोचना
मुंबई से कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह वही तरीका है जो भाजपा और संघ परिवार ने हमेशा बाबासाहेब का नाम सुनकर अपनाया है – हमला और तोड़फोड़। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के गुंडे अमित शाह को बचाने के लिए इस कदर गिर गए हैं और आंबेडकके खिलाफ बयान देने से ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया।

इसके साथ ही गायकवाड़ ने मांग की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बर्बरता में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने इसे महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में राजनीतिक मर्यादा की कमी बताते हुए शर्मनाक करार दिया।

पुलिस का लाठीचार्ज
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और कुछ पोस्टरों पर स्याही फेंकी। स्थिति अब शांतिपूर्ण है। पुलिस ने कुछ बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन भेज दिया, जहां उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। रात में, BJYM कार्यकर्ताओं का एक और समूह कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुआ और विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

बहुप्रतिक्षित मिशन 'गगनयान' पर आया बड़ा अपडेट; रूस के बाद यूरोप में प्रशिक्षण लेंगे अंतरिक्ष यात्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 दिसंबर 2024। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने गुरुवार को एलान किया कि भारत के गगनयान अंतरिक्ष यात्रियों को यूरोप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले, गगनयान मिशन के लिए चार वायुसैनिक पायलटों की रूस में कड़ी ट्रेनिंग की थी। ईएसए के प्रमुख जोसेफ असचबैकर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं