अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर प्रदर्शन, अभिनेता और निर्देशक का फूंका पुतला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 जून 2021। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ में अक्षय कुमार का पुतला फूंका है। करणी सेना के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति जताई और इसे बदलने की मांग की है।संगठन ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का नाम ‘हिंदू सम्राट पृथ्वाराज चौहान’ या ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ करने की मांग की है। 

बढ़ता जा रहा विवाद

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी का पुतला जलाया। संगठन ने यह भी कहा कि रिलीज से पहले फिल्म उन्हें दिखाई जाए। अगर निर्माता-निर्देशक ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें ‘पद्मावत’ और ‘जोधा अकबर’ जैसा विरोध झेलना पड़ेगा।

करणी सेना ने भी जताई थी आपत्ति

इससे पहले फिल्म के नाम को लेकर करणी सेना ने आपत्ति जताई थी। करणी सेना के युवा शाखा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा था कि ‘वो फिल्म का नाम केवल “पृथ्वीराज” कैसे रख सकते हैं जबकि फिल्म महान पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है। हम चाहते हैं कि फिल्म का नाम बदलकर उनके पूरे नाम पर रखा जाए और उन्हें सम्मान दें।‘

फिल्म के कलाकार

यशराज बैनर की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग इसी साल फरवरी में खत्म हुई है। फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी हैं। अक्षय कुमार के अलावा इसमें मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद और आशुतोष राणा की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म से मानुषी डेब्यू कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस नहीं हैं, रोज झूठ बोलते हैं...पंजाब कांग्रेस में रार पर नवजोत सिंह सिद्धू का सीएम पर वार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2021। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवादों को सुलझाने की अब तक की सारी कोशिशें […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां