‘जीडीपी आंकडों ने दिया संकेत, भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ेगी’, ‘माटी कला महोत्सव’ में बोले अमित शाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 दिसंबर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। यह बात जीडीपी के ताजा आंकड़ों से साफ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सर्व-समावेशी बनाने के लिए कदम उठाए हैं। शाह ने ‘माटी कला महोत्सव’ को संबोधित करते हुए कहा कि खादी क्षेत्र के कारोबार में तीन गुना वृद्धि का मतलब बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल के साथ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बढ़ते आंकड़े अधिक मानवीय हो जाएंगे।

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की बदौलत खादी लोगों के लिए स्वतंत्रता आंदोलन की तुलना में और अधिक आकर्षक बन गई है। शाह ने कहा, ”भारत के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों ने यह संकेत दिया कि हम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बने हुए हैं। मोदीजी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है। हमारी अर्थव्यवस्था पहले 11वें स्थान पर थी, और अब 5वें स्थान पर है। साथ ही मोदीजी ने अर्थव्यवस्था को सर्व-समावेशी बनाने के लिए कदम उठाए हैं।”

सितंबर तिमाही में GDP 7.6 प्रतिशत रही
बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.6 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 6.2 प्रतिशत थी।शाह ने कहा, ”खादी बिक्री में तीन गुना वृद्धि का मतलब है कि लाखों-करोड़ों लोगों के लिए नौकरियां पैदा करना। जब आप उन्हें नौकरी देते हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हैं, उनके घरों में खुशियां फैलाते हैं, तो जीडीपी के बढ़ते आंकड़े मानवीय बन जाते हैं।

खादी नए आयाम छू रहा
इन उपायों से जीडीपी तो बढ़ती है, लेकिन इनसे करोड़ों लोगों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और खुशी भी आती है।” उन्होंने कहा कि मोदी ने न केवल खादी के विचार को पुनर्जीवित किया बल्कि इसे आम लोगों के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाया। शाह ने कहा, ”मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के नारे को स्वदेशी और रोजगार से जोड़ने का काम किया। उनके दृढ़ संकल्प से कमजोर हुआ खादी का आंदोलन आज नए आयाम छू रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'भारतीय सिनेमा के इतिहास को किया शर्मसार...,' रणबीर कपूर की एनिमल पर बरसे गीतकार स्वानंद किरकिरे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 दिसंबर 2023। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनिमल’, 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में रणबीर कपूर, रणविजय सिंह बलबीर की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इस एक्शन ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम