सियासी चौसर: गौरव गोगोई का दावा- भाजपा में अंतर्कलह के कारण कई नेता असंतुष्ट, कांग्रेस में शामिल होने की चाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दिसपुर 25 अक्टूबर 2024। असम में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का एक बड़ा दावा सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम देखकर खुश हैं तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के अंदर ही मतभेद देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खुद भाजपा के लोग अपने नेतृत्व से नाराज हैं और कांग्रेस में शामिल होना चाहते है।

भाजपा में मतभेद- गौरव गोगोई
कांग्रेस नेता गोगोई ने कहा कि कई लोग अब भाजपा नेतृत्व से नाराज हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने भाजपा में शामिल होने के बाद कई सालों से काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है और यही वजह है कि अब कई लोग भाजपा छोड़कर हमारी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब भाजपा के लोग ही अपने नेतृत्व से नाराज हैं। बता दें कि असम की पांच विधानसभा सीट बेहाली, बोंगाईगांव, सिदली, धोलाई और समागुरी के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होने है। 

सभी सीटों पर पार्टियों ने घोषित किए प्रत्याशी
असम के पूर्व मंत्री और लोकसभा सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील हुसैन समागुरी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं ध्रुबज्योति पुरकायस्थ धोलाई सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस ने सिदली सीट से संजीव वारले और बोंगाईगांव सीट से ब्रजेंजीत सिन्हा को मैदान में उतारा है। पार्टी ने असम की बेहाली सीट से पूर्व भाजपा नेता जयंत बोरा को मैदान में उतारा है।  मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली असम सरकार की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने सोमवार को लोकसभा सांसद फणी भूषण चौधरी की पत्नी दीप्तिमोई चौधरी को असम उपचुनाव के लिए बोंगाईगांव सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक वर्ग के विरोध के बावजूद, एजीपी ने इस सीट के लिए दीप्तिमयी चौधरी को पार्टी उम्मीदवार बनाया है। 

इसके साथ ही बेहाली में भाजपा ने दिगंत घाटोवार को अपना पार्टी उम्मीदवार बनाया है, जबकि डिप्लू रंजन सरमा समागुरी से और निहार रंजन दास धोलाई से चुनाव लड़ेंगे। वहीं भाजपा की एक अन्य सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने सिदली सीट पर उपचुनाव के लिए निर्मल कुमार ब्रह्मा को पार्टी उम्मीदवार बनाया है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने बेहाली, धोलाई और समागुरी सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

चक्रवात दाना: ओडिशा में दहशत के बीच गूंजी किलकारियां, सुरक्षित जगहों पर 1600 महिलाओं ने बच्चों को दिया जन्म

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 25 अक्टूबर 2024। च्रकवात दाना के भयावह प्रकोप से ओडिशा के लोगों में डर का माहौल है। इसी बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को कहा कि चक्रवात दाना के कारण स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानांतरित की गई 4,431 गर्भवती महिलाओं में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं