लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू

Indiareporter Live
शेयर करे

लोहिया कॉर्प का पब्लिक ऑफर, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 21 जुलाई 2026। टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए मशीनरी और उपकरण बनाने वाली अग्रणी कंपनी लोहिया कॉर्प लिमिटेड (पूर्व नाम कानपुर पैकेजिंग मशीन्स लिमिटेड) का ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू 23 जुलाई 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹404 से ₹425 तय किया है। निवेशक 27 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। न्यूनतम 35 इक्विटी शेयरों तथा उसके बाद 35 के गुणकों में बोली लगाई जा सकेगी।

यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है, जिसके तहत प्रमोटर और अन्य शेयरधारक कुल 2.59 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर बेचेंगे। बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत नेट ऑफर का 75 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी, 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों और 10 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।

कंपनी पॉलीप्रोपाइलीन और हाई-डेंसिटी पॉलीथीन वोवन फैब्रिक एवं राफिया बैग बनाने वाली मशीनरी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रमुख कंपनियों में शामिल है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर ₹17,169.95 मिलियन और शुद्ध लाभ ₹1,934.52 मिलियन रहा। इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर इक्विरस कैपिटल लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड हैं। कंपनी के शेयर एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध होने का प्रस्ताव है।

Leave a Reply

Next Post

पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले

शेयर करेकहा- लोकसभा में चर्चा हो; खड़गे बोले- सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा, चिट्ठी लिखी इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026। के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ने NEET पेपर लीक पर चर्चा की […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग