आज़ाद इंजीनियरिंग के लीन मैनुफैक्चरिंग युनिट का उद्घाटन

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 मई 2025। प्रेसीज़न इंजीनियरिंग में लीडर आज़ाद इंजीनियरिंग ने आज अपनी नई लीन मैनुफैक्चरिंग युनिट के उद्घाटन के साथ एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जीई वर्नोवा की स्टीम पावर सर्विसेज़ बिज़नेस युनिट के प्रति क्षमता प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए हैदराबाद के तुनिकीबोल्लारम में स्थित आज़ाद के सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स एण्ड इनोवेशन सेंटर में यह युनिट डिज़ाइन की गई है। 7600 वर्गमीटर में फैली इस आधुनिक युनिट का उद्घाटन जीई वर्नोवा से इन मेहमानों के द्वारा किया गयाः डोल्फो टोरेस, लीन लीडर; श्री अंकुर चंडक, सोर्सिंग लीडर; मार्टिन शफेर, ग्लोबल कोमोडिटी लीडर; अखोना कबाका, सप्लायर क्वालिटी लीडर; मिस कारले लोरेन्स, ग्लोबल प्लानिंग लीन लीडर; और राकेश चोपदर, चेयरमैन एवं सीईओ, आज़ाद इंजीनियरिंग। 

इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए राकेश चोपदर, चेयरमैन एवं सीईओ, आज़ाद इंजीनियरिंग ने कहा, ‘‘इस एक्सक्लुज़िव लीन मैनुफैक्चरिंग युनिट का उद्घाटन, जीई वर्नोवा के स्टीम पावर सर्विसेज़ बिज़नेस युनिट के साथ 2013 में शुरू हुई हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गुणवत्ता, इनोवेशन एवं प्रेसीज़न इंजीनियरिंग के लिए प्रतिबद्धता के चलते हम मामूली शुरूआत के बाद विश्वस्तरीय मैनुफैक्चरिंग सेंटर के इस मुक़ाम तक पहुंचे हैं, जिसने ग्लोबल मैनुफैक्चरिंग में भारत की स्थिति को बेहद मजबूत बना दिया है। 7600 वर्गमीटर में फैली यह आधुनिक युनिट हमारे सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स एण्ड इनोवेशन सेंटर में मुख्य ग्लोबल ओईएम पार्टनर्स के लिए निर्धारित मैनेफैक्चरिंग स्पेस बनाने की हमारी योजनाओं का एक भाग है। 180 से अधिक प्रत्यक्ष कुशल पेशेवर इस युनिट में कार्यरत हैं और आने वाले समय में सैंकड़ों अन्य प्रोफेशनल्स को यहां रोज़गार के अवसर प्राप्त होगे।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले के बाद साइबर अपराधियों के निशाने पर भारत; 10 लाख से अधिक ऑनलाइन हमले रिपोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 मई 2025। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को निशाना बनाकर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमलों को अंजाम देने की साजिश रची गई। महाराष्ट्र साइबर सेल ने ऐसे कई ऑनलाइन हमले दर्ज किए। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस