केजरीवाल ने अमित शाह से कोविड सेंटर के लिए भारतीय सेना के डॉक्टर और नर्स मांगे

indiareporterlive
शेयर करे

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उसी के तहत मंगलवार को केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर 10 हजार बेड की क्षमता वाले कोविड केंद्र के डॉक्टर और नर्स उपलब्ध कराने की मांग की है।

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23/06/2020 दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मोर्चा संभाल रखा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हालातों से गृह मंत्री अमित शाह को लगातार वाकिफ करा रहे हैं।

मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर 10 हजार बेड की क्षमता वाले कोविड केंद्र के संचालन के लिए आईटीबीपी (अर्द्ध सैनिक बल) से डॉक्टर और नर्स उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा केजरीवाल ने ने अमित शाह को दक्षिण दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग परिसर में स्थापित 10 हजार बेड्स वाले ‘कोविड केयर’ केंद्र का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है।

ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं शाह
दिल्ली में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गृहमंत्री ने जब से मोर्चा संभाला है। तब से शाह दिल्ली सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। इसके अलावा शाह दिल्ली के कोविड अस्पतालों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। शाह दिल्ली के मौजूदा हालातों पर नजर जमाए हुए हैं। शाह कोरोना प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए भी दिल्ली सरकार को निर्देश दे चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

राज्य सरकार स्वच्छ छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध : भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के सकरी में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का किया ई-लोकार्पण संयंत्र में रोज 500 टन कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से होगा निपटान कचरे से बनेगी खाद, सीमेंट कारखानों के लिए मिलेगा सहायक ईंधन लगभग 197 करोड़ रूपए की लागत के प्रोजेक्ट […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक