मिस वर्ल्ड 2025 का फाइनल आज, ईशान-जैकलीन लगाएंगे बॉलीवुड का तड़का; सोनू सूद होंगे सम्मानित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 मई 2025। भारत के हैदराबाद में चल रहे 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फाइनल आज यानी 31 मई को हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस फाइनल को ग्रैंड बनाने का पूरा इंतजाम किया गया है। ग्रैंड फाइनल की होस्टिंग मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले और मशहूर भारतीय होस्ट सचिन कुंभार करेंगे। इस फाइनल में कई बेहतरीन परफॉर्मेंस भी होंगी। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और एक्टर ईशान खट्टर के नाम शामिल हैं।

ईशान-जैकलीन देंगे परफॉर्मेंस
मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता ईशान खट्टर बॉलीवुड का तड़का लगाएंगे। दोनों स्टार्स की लाइव परफॉर्मेंस होगी। इसके अलावा सितारों से सजी इस शाम में मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी विशेष रूप से शामिल होंगी।

फाइनल इवेंट में 3500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद
तेलंगाना की संस्कृति-विरासत को दिखाने वाला और 108 पार्टिसिपेंट्स वाला मिस वर्ल्ड 2025 का सफर अब अपने मुकाम तक पहुंचने वाला है। फाइनल इवेंट में लगभग 3500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई चीफ गेस्ट के भी पहुंचने की उम्मीद है।

सोनू सूद को किया जाएगा सम्मानित
इस दौरान अभिनेता सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यू मैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वह जजों के पैनल में भी शामिल होंगे, जिसमें ब्यूटी विद अ पर्पस गाला डिनर की मेजबानी करने वाली सोशल वर्कर सुधा रेड्डी और मिस इंग्लैंड 2014 डॉ. कैरीना टरेल शामिल हैं। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले जूरी की अध्यक्षता करेंगी और विनर की घोषणा करेंगी।

Leave a Reply

Next Post

‘जो भारत में रहना चाहता है, उसे वंदे मातरम् कहना होगा’: महामंडलेश्वर का राष्ट्रवाद पर जोर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 मई 2025। निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की और कहा कि देश को अभी नरेंद्र मोदी जैसे समर्पित और सक्रिय नेता की सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने यह भी सुझाव […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर