कांग्रेस की गालियों का जवाब जनता वोट से देगी : कर्नाटक की चुनावी रैली से पीएम मोदी का वार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। यहां के बीदल जिले के हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, ‘मुझे बीदर का आशीर्वाद पहले भी मिला था। यह चुनाव सिर्फ जीतने के लिए नहीं है, यह कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव है। राज्य का विकास तभी हो सकता है जब उसके सभी अंगों का विकास हो। यह चुनाव राज्य की भूमिका तय करेगा और इसे नंबर 1 बनाने के लिए डबल इंजन सरकार राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस की गाली का जवाब जनता वोट से देगी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन की तुलना में बीजेपी शासन में राज्य में विदेशी निवेश तीन गुना बढ़ा है। प्रदेश में दोगुनी गति से दोहरा विकास हो रहा है। कर्नाटक फिर से भाजपा के लिए तैयार है। कांग्रेस केवल कर्नाटक के किसानों और लोगों से झूठे वादे किए थे। कांग्रेस सरकार के तहत राज्य के किसानों को कोई लाभ नहीं मिला। कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया। कांग्रेस ने मुझे अभी तक 91 बार गाली दी। इनकी गाली का जवाब देश की जनता वोट से देगी। कांग्रेस ने जब-जब गाली दी, जनता ने उन्हें सजा दी। 

बाबासाहेब आंबेडकर को भी अपशब्द कहे थे
प्रधानमंत्री ने यहां कहा, ‘पहले मोदी चोर चलाया, फिर ओबीसी पर सवाल उठाया और फिर मेरे लिंगायत समुदाय के भाई बहनों को गाली देने का काम शुरू कर दिया है। आपने जिस-जिसको गाली दी है आप दोबारा खड़े नहीं हो पाए हैं। इस बार भी कर्नाटक में गाली का जवाब इनके सम्मान पर जो ठेस पहुंची है, उसका जवाब जनता वोट से देगी।’ पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने बाबासाहेब आंबेडकर को भी अपशब्द कहे थे, आज हम उन्हें वीर सावरकर का अपमान करते हुए देख रहे हैं। राष्ट्रद्रोही दगाबाज़ बोला।’ आप जितनी गालियां देंगे मैं उतना काम करूंगा और आपकी सारी गालियां मिट्टी में मिल जाएंगी।

गरीबों के संघर्ष और दर्द को कभी नहीं समझती कांग्रेस 
प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस गरीबों के संघर्ष और दर्द को कभी नहीं समझेगी। कांग्रेस ने यहां सदनों की गति धीमी की। लेकिन भाजपा ने यहां महिलाओं को मकान का मालिकाना हक दे दिया। कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की। कर्नाटक को कांग्रेस सरकार के तहत नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस को सिर्फ सीटों की चिंता है न कि राज्य की जनता की। कांग्रेस ने राज्य में विकास ठप कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने पाेक्सो एक्ट के तहत दर्ज की एफआईआर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 29 अप्रैल 2023। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों ने 6 दिनों के धरने का असर हुआ है। दिल्ली पुलिस ने आखिरकार बृजभूषण शरण […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां