
इंडिया रिपोर्टर लाइव
रायपुर, 20 सितंबर 2026। भाजपा के सेवा संकल्प माह की हवा दो दिन में ही निकल गयी। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि 17 सितंबर से भाजपा ने मोदी के जन्मदिन से एक माह तक कार्यक्रम करने का ऐलान किया था लेकिन पहले दिन सरकारी संसाधन और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर दीया तो जला दिया लेकिन दो दिन में ही भाजपा के एक माह के कार्यक्रमों की हवा निकल गयी तथा घोषित सभी कार्यक्रम केवल घोषणाओं तक ही सीमित रह गया लोग यहां तक की भाजपा कार्यकर्ता भी मोदी के सेवा संकल्प माह से नहीं जुड़ना चाह रही।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष होने पर भाजपा 1 माह तक कार्यक्रम एक राजनैतिक नौटंकी है, दो दिन में असफल साबित हो गया। गोधराकांड से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर मोदी की 25 सालों की उपलब्धियों में है। मोदी देश के सबसे विफल प्रधानमंत्री साबित हुये है। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के 12 साल तो देश की जनता को निराश करने वाले रहे है। 2014 में जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया, न 100 दिन में महंगाई कम हुई और न 2 करोड़ प्रतिवर्ष युवाओं को रोजगार मिला और न ही किसी के खाते में 15 लाख आये। जीएसटी, नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई। मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 सालों में उनको और भाजपा को फायदा हुआ है। वे जश्न मनाएं लेकिन देश की जनता को तो मोदी ने निराश किया है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी के 25 साल में छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ दीये जलाने का भाजपा का निर्णय भी छत्तीसगढ़ की जनता के जले पर नमक छिड़कने के जैसा था। मोदी की सरकार ने प्रदेश के लिए किया ही क्या है, केवल छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा को अपने चहेते मित्र को सौंपने के अलावा कुछ भी तो नहीं किया। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाने का नारा देकर सरकार बना लिये, मोदी की गारंटी के नाम पर वादे किये थे, उसे पूरा नहीं किया। न 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, न 500 रू. में गैस सिलेंडर मिला और न ही पूरी महिलाओं को महतारी वंदन की राशि मिली और न ही प्रदेश में शराब बंदी हुई। डबल इंजन की सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदे गये पूरे धान का चावल तक तो खरीदा नहीं है। फिर भाजपाई किस बात के लिए 1.50 करोड़ दीये जला कर आभार व्यक्त किये।


