डीजीसीए का फैसला: बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ाने से रोके गए 90 पायलट, दोबारा करनी होगी ट्रेनिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक अभूतपूर्व फैसला लेते हुए 90 पायलटों को बोइंग 737 मैक्स उड़ाने से रोक दिया है। इन पायलटों को डीजीसीए की संतुष्टि के लिए फिर से प्रशिक्षण से गुजरना होगा। डीजीसीए के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि, इन सभी पायलटों को बोइंग उड़ाने से पहले दोबारा प्रशिक्षण से गुजरना होगा। दरअसल, डीजीसीए की ओर से यह कदम तब उठाया गया है, जब उन्हें सिम्युलेटर प्रशिक्षण में विसंगतियों का पता चला था। उन्होंने इन 90 पायलटों की प्रशिक्षण प्रोफाइल का अवलोकन किया था। खामियां सामने आने के बाद उन्होंने कहा कि पूरा पायलट प्रशिक्षण भी जांच के दायरे में है। 

11 बोइंग 737 मैक्स का संचालन करती है स्पाइस जेट
इतनी बड़ी संख्या में पायलटों को विमान संचालन से रोकने के बाद विमान कंपनियों में खलबली मच गई है। दरअसल, स्पाइसजेट 11 बोइंग विमानों का संचालन करती है। इन्हें उड़ाने के लिए 144 पायलटों की आवश्यकता है। हालांकि, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि  बोइंग 737 मैक्स पर 650 प्रशिक्षित पायलटों में से 560 अभी भी उपलब्ध हैं। इसलिए इसके संचालन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

Leave a Reply

Next Post

फिर बढ़े कोरोना केस : चौबीस घंटे में 1088 संक्रमित मिले, 26 ने तोड़ा दम, मंडाविया ने दिए एहतियात के निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। देश में कोरोना केस धीरे-धीर फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ये रोजाना 700-800 के बीच आ रहे थे, लेकिन बीते 24 घंटे में ये फिर बढ़कर 1 हजार के पार पहुंच गए।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही