मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल वित्तीय प्रबंधन से राज्य की अर्थव्यवस्था सुधरी -सुशील आनंद शुक्ला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/03 जुलाई 2020। कोविड संकट के बावजूद राज्य की अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वित्तीय प्रबंधन की सराहना की है । प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक ओर महामारी के कारण जहाँ वैश्विक मंदी छायी हुई है ऐसे हालात में छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था लॉक डाउन के बाद पटरी पर न सिर्फ वापस लौटना बल्कि और देश के अन्य समकक्ष राज्यो की तुलना में बेहतर दिखना राहत की बात है। राज्य के वित्तीय प्रबंधन और आर्थिक हालात पर सवाल खड़ा कर भ्रम फैलाने वाले वाले रमन सिंह जैसे भाजपा नेताओं को भी हालिया सार्वजनिक हुए आंकड़ो का अध्यन करना चाहिए ।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ग्रमीण और कृषि सशक्तिकरण की सोच वाली नीति के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ इतनी बड़ी महामारी के झंझावत में भी संभल गया।  राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों की मदद और मनरेगा के माध्यम से लोगो को रोजगार उपलब्ध कराने के कारण छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था द्रुत गति से पटरी पर आई है ।राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को धान की कीमत के अंतर राशि की  पहली किस्त  के भुगतान कारण प्रदेश भर में किसानों ने 3000 से अधिक ट्रेक्टर की खरीदी की है । राज्य में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 23.5प्रतिशत की तुलना में लगभग आठ गुना से भी कम 3.4 प्रतिशत है ।

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के  कुशल वित्तीय प्रबंधन और दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि कोविड संकट के बावजूद इस वर्ष राज्य के जीएसटी कलेक्शन में 22 फीसदी की वृद्धि हुई है इसका सीधा अर्थ है तीन से चार महीने की बन्दी और महामारी के संकट के बावजूद राज्य के उद्योग धंधों ने बेहतर परफार्मेंस दिया है ।कृषि, मनरेगा लघु बनोपज संग्रहण के सरकार द्वारा प्रोत्साहन के कारण तथा 31 वनोपजों के शासन द्वारा खरीदी के फलस्वरूप भी सुदूर वन क्षेत्रो के निवासियों की आर्थिक उन्नति हुई उनकी क्रय शक्ति बढ़ी जिसका समन्वित फायदा समूचे राज्य को हुआ है ।यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि राज्य के कृषि क्षेत्र और उससे जुड़े व्यवसाय  में तेजी की सराहना रिजर्व बैंक ने भी किया है।

Leave a Reply

Next Post

'गोधन न्याय योजना': छत्तीसगढ़ अब आर्गेनिक फार्मिंग की ओर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 03 जुलाई 2020 / भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के समान ही छत्तीसगढ़ अब जैविक राज्य बनने की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार ने इस दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को तेजी से मजबूत करने के लिए राज्य सरकार हरेली […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार