चलती ट्रेन से कूद गई महिला और फिर…देखिए कैसे पुलिस जवान ने बचाई जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 दिसम्बर 2021 । रेलवे प्लेटफॉर्म पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में सतर्कता का स्तर बढ़ जाने से इन दुर्घटनाओं को भीषण रूप से लेने से पहले रोका जाने लगा है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रेलवे स्टेशन पर। इस घटना का वीडियो दक्षिणी-पूर्वी रेलवे के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। 

दौड़ते हुआ पहुंचा पुलिस जवान

वीडियो के साथ जो ट्वीट किया गया है कि उसमें लिखा है कि दो महिला यात्री संत्रागची-आनंद विहार ट्रेन में सवार थीं। पुरुलिया स्टेशन पर यह दोनों चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगीं। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण खो दिया। दोनों प्लेटफॉर्म पर फंस गई थीं। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर बबलू की नजर दोनों महिलाओं पर पड़ी। इसके बाद बबलू दौड़ते हुए वहां पहुंचे और महिलाओं को बचाया। 

लोग कर रहे हैं तारीफ
वीडियो में दिख रहा है कि स्टेशन पर खड़ी ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ना शुरू कर रही है। तभी दो महिला यात्री ट्रेन से उतरना शुरू कर देती हैं। इनमें से एक महिला ट्रेन से दूर प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है। वहीं दूसरी महिला खतरनाक इलाके में गिर जाती है। तभी एक पुलिसवाला तेजी से दौड़ता हुआ आता है और महिला को बचाता है। यह वीडियो 30 नवंबर को शेयर किया गया था। वीडियो पोस्ट होने के बाद से इसे 2200 लोग देख चुके हैं। तमाम टि्वटर यूजर्स ने पुलिस जवान के जज्बे की तारीफ की है। 

Leave a Reply

Next Post

अंधविश्वास के चलते पिता ने कुल्हाड़ी से किए बेटे के 7 टुकड़े, उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अलीराजपुर 04 दिसम्बर 2021 । मध्य प्रदेश ने एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां अलीराजपुर में एक पिता ने ही अपने बेटे के 7 टुकड़े कर दिए. जानकारी के अनुसार पिता को बेटे पर भूत-प्रेत का साया होने का शक था. […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल