मिडिल क्लास को हेल्थ कवर मुहैया कराने पर विचार कर रहा नीति आयोग

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वालों को स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च को कम करने को कहा है। ताकि इसकी पहुंच को और बढ़ाया जा सके। भारत के लिए 21वीं सदी का हेल्थ सिस्टम तैयार करने संबंधी एक रिपोर्ट में नीति आयोग ने हेल्थ सेक्टर में बदलाव के लिए सेवाओं की ‘रणनीतिक खरीदारी’ और हेल्थ रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन का सुझाव दिया है। रिपोर्ट में आयोग ने मिडिल क्लास के लिए हेल्थ केयर सिस्टम बनाने की वकालत की है।

ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना, कहा- हैदराबाद की एक पार्टी भाजपा से लेती है पैसे

सोमवार को नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की मौजूदगी में यह रिपोर्ट रिलीज की। रिपोर्ट में हेल्थ सिस्टम के चार क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं: अधूरे सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंडे तक पहुंच, नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर खरीदार बनाना, जेब खर्च को कम करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का एकीकरण और हेल्थकेयर का डिजिटाइजेशन।

हेल्थ सिस्टम फॉर न्यू इंडिया नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हर साल करीब एक बिलियन के लेनदेन की कल्पना कीजिए, जहां मरीज लाखों स्वास्थ्य सेवा देने वाले प्रोवाइडर से इलाज कराते हैं। इनमें ज्यादातर प्राइवेट प्रोवाइडर हैं, जो खुद अपनी कीमत तय करते हैं।’

आयोग ने ऐसे मिडिल क्लास के लिए हेल्थकेयर सिस्टम तैयार करने की वकालत की है, जो किसी भी पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम के दायरे में नहीं आते हैं।

जेएनयू छात्रों की हुंकार- बार-बार घेरेंगे संसद, फीस वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन

नीति आयोग ने सुझाव दिया है कि हेल्थ सिस्टम का फाइनैंस सिस्टम ऐसे बदलाव होने चाहिए कि बेवजह के खर्च में कटौती आए और बड़े रिस्क वाले केस के लिए ज्यादा धन उपलब्ध हो। भारत में स्वास्थ्य पर खर्च (केंद्र और राज्य सरकार मिलाकर) कुल जीडीपी का करीब 1.4 प्रतिशत है। वहीं दूसरी तरफ भारत में करीब 20 प्रतिशत आबादी ही हेल्थ इंश्योरेंस के दायरे में आती है। हालांकि आयुष्मान भारत योजना इस दायरे को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें कुछ समय लग सकता है।

रिपोर्ट कहती है कि भारत में हेल्थ सिस्टम में एक सफल बदलाव के लिए एक साथ धनराशि कम करने और विखंडन का प्रावधान करना होगा।


Leave a Reply

Next Post

संसद: गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाने का मुद्दा उठा, प्रदूषण पर भी चर्चा

शेयर करे नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा। राज्यसभा की कार्यवाही जेएनयू और कश्मीर के मुद्दे पर हंगामे के बाद स्थगित हुई। वहीं लोकसभा में कांग्रेस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने पर विरोध जताया। उधर, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार