पायलट के ‘अनशन’ से भाजपाइयों ने साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का घमासान अब सड़कों पर आया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 11 अप्रैल 2023। सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे शासन के समय के भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच के बहाने प्रदेश की गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पायलट और गहलोत के बीच कुर्सी की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। अब विधानसभा चुनाव से सात महीने पहले जब यह लड़ाई सड़क पर आ गई, तो बीजेपी ने भी कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने ट्वीट कर कहा कि “राजस्थान कांग्रेस में घमासान सड़कों पर आ गया। गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, दलित शोषण, खान घोटालों और पेपरलीक घोटाले में कांग्रेस जन मौन क्यों हैं? पुजारी और संतों की मौत का जिम्मेदार कौन? तुष्टिकरण के मामलों से बहुसंख्यकों की विरोधी सरकार की दुर्गति निश्चित है।”

“क्या ये नाकारा, निकम्मा, कोरोना, गद्दार का Revenge part-2 है ?”
अरुण सिंह के ट्वीट पर आगे प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान बीजेपी मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा ने लिखा कि “क्या ये नकारा, निकम्मा, कोरोना, गद्दार का Revenge part-2 है ?”

है तो “क़िस्सा कुर्सी का” लेकिन जनता को क्या मिला?
राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि “है तो “क़िस्सा कुर्सी का” लेकिन जनता को क्या मिला? सिर्फ बदहाल कानून व्यवस्था, रोते किसान, हैरान जवान, त्रस्त अवाम, रोती अबला। जनता कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेगी।”

Leave a Reply

Next Post

मैं किसी दल का नहीं, सनातन धर्म का समर्थक हूँ: रामदेव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भिण्ड 11 अप्रैल 2023। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के लहार में सात दिवसीय चल रही भागवत कथा में शामिल होने आए बाबा रामदेव ने कहा कि मैं किसी दल का समर्थन नही, बल्कि सनातन धर्म का समर्थक हूं। रामदेव ने संबोधित करते हुए कल कहा […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग