सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे

Indiareporter Live
शेयर करे

अवैध गतिविधियों की शिकायत पर कार्रवाई

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 23 जुलाई 2026। होटलों की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त के निर्देश पर सिरगिट्टी स्थित एक होटल को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने होटल के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए। इससे पहले भी पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के एक होटल पर इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

नगर निगम आयुक्त के आदेश पर गुरु गोविंद सिंह मंगलम भवन, मुक्तिधाम चौक मेन रोड, सिरगिट्टी के पास स्थित यश ब्रदर्स द गोल्डन स्टे होटल पर निगम की टीम ने कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार, होटल को लेकर जिला कलेक्टर के पास शिकायत मिली थी कि यहां कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायत के आधार पर निगम, सुरक्षा कर्मियों और संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान अधिकारियों ने होटल के आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की। प्रशासन का कहना है कि दस्तावेज पूरे नहीं पाए जाने पर नियमानुसार होटल को सील कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर निगम ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के एक होटल को सील किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को होटलों की आड़ में संचालित कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में सतर्कता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी

शेयर करेस्कूटी-साइकिल से हो रही तस्करी, प्रबंधन और पुलिस अनजान इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 23 जुलाई। जिले की एसईसीएल मानिकपुर खदान क्षेत्र में बरसात के मौसम में भी कोयला चोरी का खेल बेखौफ जारी है। देर रात कोयला तस्कर जान जोखिम में डालकर स्कूटी और साइकिलों में कोयला भरकर चोरी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग