“मैं अटल हूं” के निर्माताओं ने अटल जी के रूप में जारी किया पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक

Indiareporter Live
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 दिसंबर 2022। पूरी दुनिया भारत के तीन बार के प्रधान मंत्री, श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रही है। इस खास मौके पर भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज ने फिल्म में अटल जी के रूप में पंकज त्रिपाठी के फर्स्ट लूक का खुलासा किया। ‘मैं अटल हूं’ हमारे बहुमुखी पूर्व प्रधान मंत्री, जो एक कवि, राजनीतिज्ञ, नेता और मानवतावादी भी थे, की सफर के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्माताओं द्वारा अटल जी की बायोपिक में पंकज त्रिपाठी द्वारा अटल जी की भूमिका निभाने की घोषणा के बाद से ही दर्शक पंकज त्रिपाठी को हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि निर्माताओं ने ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है और हम शर्त लगाते हैं कि दर्शक अटल जी के रूप में पंकज त्रिपाठी के सराहनीय फर्स्ट लूक से चौंक जाएंगे।  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक, रवि जाधव द्वारा निर्देशित और उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखित, यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी। फिल्म के लिए संगीत सलीम-सुलेमान द्वारा तैयार किया जाएगा, जबकि गीत समीर के होंगे। वहीं सोनू निगम ने मोशन वीडियो के लिए अपनी आवाज दी है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘मैं अटल हूं’ का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली ने किया है, जबकि इसके सह निर्माता ज़ीशान अहमद और शिव शर्मा हैं।

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी, शीतलहर बढ़ी, नौ क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 27 दिसंबर 2022। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 29 और 30 दिसंबर को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस