हर दो घंटे में खाली व भर्ती बेड की जानकारी सरकार को दे अस्पताल : दिल्ली हाईकोर्ट

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 मई 2021। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कोरोना संक्रमण के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों प्रत्येक दो घंटे में खाली और भरे हुए बेड के बारे में जानकारी दिल्ली सरकार को देने को कहा है। न्यायालय ने कहा है कि इसमें कोई परेशानी नहीं है और न ही यह बहुत बड़ा काम है।

जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली की पीठ ने अस्पतालों से कहा कि वह प्रत्येक दो घंटे पर खाली व भरे हुए बेड की जानकारी दिल्ली सरकार या उसके नोडल अधिकारी को देंगे। पीठ ने यह आदेश तब दिया जब मामले में नियुक्त न्याय मित्र ने पीठ को बताया कि अस्पताल मानव संसाधनों की कमी के चलते सरकार को रियल टाइम डाटा नहीं दे रहे हैं। इस पर पीठ ने कहा कि बेड को लेकर अस्पतालों द्वारा रियल टाइम डाटा नहीं जाने के लिए बताए गए कारणों को ठुकराते हुए यह आदेश दिया। साथ ही सरकार को अस्पातलों के खाली बेड के डाटा अपडेट करने को कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने पीठ को बताया कि केंद्र सरकार द्वाा राजधानी में संचालित अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या कम करने का आरोप लगाया। मेहरा ने कहा कि पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में 4,091 बेड थी, जिसे इस साल घटाकर 3,861 कर दी गई है। मेहरा ने कहा कि जबकि पिछले साल जब मामलों की संख्या इस साल की तुलना में चार गुना कम थी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को आरोपों की जांच करने और जवाब देने को कहा है। पीठ ने केंद्र को इस बारे में रिपोर्ट पेश करने को कहा है कि कुल कितने बेड हैं और इनमें कितने आक्सीजन, आईसीयू और वेंटिलेटर युक्त है।

कृतज्ञता के साथ स्वीकार किएं जाएं सभी विदेशी सहायता
उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार से कहा है कि विदेशों से आने वाली हर छोटी-बड़ी सहायता को उसी कृतज्ञता के साथ स्वीकार की जानी चाहिए, जिसके साथ यह दिया जा रहा था, भले ही वह केवल एक रुपया ही क्यों न हो। पीठ ने केंद्र से कहा कि आपको उस आत्मा का सम्मान करना होगा जिसमें यह सहायता दी जा रही है। पीठ ने कहा कि यदि आपके किसी छोटी सहायता को स्वीकार नहीं करने से आप उस व्यक्ति का बेइज्जत कर रहे हैं। उच्च न्यायालय ने सरकार से कहा कि भारतीय दूतावासों द्वारा कम मात्रा में विदेशी सहायता स्वीकार क्यों नहीं की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने पीठ को बताया कि विदेशी सहायता पर न्यूनतम सीमा हो सकती है क्योंकि यह कम मात्रा में सहायता लाना संभव नहीं है। हालांकि, न्यायालय ने टिप्पणी की कि यह अधिकारियों के एक रवैये की समस्या है क्योंकि वे कम मात्रा में सहायता की सराहना नहीं करते हैं। पीठ ने कहा कि हमें आभार के साथ दिए गए एक रुपये को भी कृतज्ञता के साथ स्वीकार करना चाहिए। पीठ ने कहा कि दूतावासों में छोटी मात्रा में सहायता तब तक जमा की जा सकती है, जब तक कि वे भारत में भेजने के लिए पर्याप्त न हों। पीठ ने सरकार के वकील से इस बारे में निर्देश लेने और मंगलवार को होने वाली सुनवाई में सूचित करने को कहल है। न्याय मित्र व वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव ने पीठ को बताया था कि सरकार विदेशों से मिल रही छोटी सहायता को स्वीकार नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना: 24 घंटे में 3876 मौतों से खौफ, 3.29 लाख नए संक्रमित, 3.56 लाख ने ठीक होकर तोड़ा रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मई 2021। देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में बीते 24 घंटे में 3.29 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,876 लोगों की जान चली गई है। राहत की बात ये है कि लगातार […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर