राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की वजह से दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मार्च 2021। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (26 मार्च) को उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल (आरएंडआर) ले जाया गया। यहां उनका रूटीन चेकअप किया गया। फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में है। आर्मी अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर है।

यह है पूरा मामला
आर्मी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया कि तबीयत बिगड़ने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अस्पताल लाया गया। उनके सीने में दर्द हो रहा था। राष्ट्रपति को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

पीएम मोदी ने ली राष्ट्रपति की तबीयत की जानकारी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे से बात की। साथ ही, राष्ट्रपति की तबीयत के बारे में पता किया और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बांग्लादेश गए हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय समारोह में भाग लेने बांगलादेश पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, 5 समझौते पर हो सकते है हस्ताक्षर

शेयर करेनरेन्द्र मोदी के स्वागत में सजीं ढाका की सड़कें इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 26 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। कोविड महामारी के आने के बाद यह पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा है। पीएम मोदी के स्वागत में बांग्लादेश की […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग