श्रेयस अय्यर ने कोलकाता की हार के लिए इस खिलाड़ी को ठहराया जिम्मेदार, कहा-मैं अंत तक खेलना चाहता था लेकिन…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 अप्रैल 2022। आईपीएल 2022 के 30वें मैच में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने आईपीएल के 15वें बर्थडे पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉस बटलर के सीजन के दूसरे शतक की बदौलत पांच विकेट पर 217 रन का स्कोर बनाया और फिर युजवेंद्र चहल की हैट्रिक के दम पर कोलकाता को दो गेंद शेष रहते 210 रन पर समेट दिया। कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस हार के लिए एक खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराया है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक मैच में शतक भी लगा हो और हैट्रिक भी ली गई हो।

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, हमें जो शुरुआत मिली, हम आवश्यक रन रेट के अनुसार बल्लेबाज़ी कर रहे थे। फ़िंच ने बढ़िया बल्लेबाजी की। इसके बाद हम धीमे होते चले गए और मैच हमारे हाथों से फिसलता चला गया। युजी (चहल) ने मैच का रुख बदल दिया। मैं अंत तक खेलना चाहता था और प्लान ये था कि दूसरे छोर से बल्लेबाज जोखिम उठाएंगे। चहल के खिलाफ मैच अप था लेकिन मैं दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से आउट हो गया।

केकेआर के कप्तान ने बटलर की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘बटलर एक क्लासिक बल्लेबाज हैं। वह गेंद को चारों दिशाओं में मारते हैं। उन्होंने बढ़िया बल्लेबाज़ी की। मुझे नहीं लगा कि ओस ने आज ज़्यादा प्रभाव डाला। यह एक अच्छी पिच थी और ब्रेबोर्न हमारी टीम के लिए अच्छा मैदान साबित नहीं हुआ है। जब आप इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हैं तो आप पर दबाव होता है। मैं पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाज़ी करना चाहता था। कितना भी बड़ा लक्ष्य क्यों ना हो, मुझे आत्मविश्वास था कि अगर विपक्षी टीम यह स्कोर बना सकती हैं तो मैं भी यह स्कोर बना सकता हूं।’ 

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र: गृहमंत्री वालसे पाटिल बोले- धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर बनेगी नियमावली, आज नीति बनाने को लेकर होगी बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 19 अप्रैल 2022। मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र सरकार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर नई नीति बनाएगी। राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने सोमवार को यह जानकारी दी। साथ […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल