भारत में कोरोना : आज 21 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 172 हुई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। आज 21 नए मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में पहले मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं, लखनऊ में दो और मरीज पाए गए हैं। राजस्थान में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित हैं।

लखनऊ में दो और नए कोरोना संक्रमित मरीज

https://www.youtube.com/watch?v=FipcgyAikaE

लखनऊ में कोरोना वायरस के दो और मरीज सामने आए हैं। दोनों को केजीएमसी में भर्ती कराया गया है। दोनों संक्रमित मरीजों के नमूने बुधवार को लिए गए। आज आई रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। एक मरीज निशातगंज तो दूसरा लखीमपुर का रहने वाला है। 

छत्तीसगढ़ में पहले मामले की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में लंदन से लौटी 24 वर्षीय एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है। युवती और उसके माता पिता को रायपुर के एम्स में निगरानी में रखा गया है। रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अधीक्षक करन पीपरे ने बताया कि रायपुर निवासी 24 वर्षीय एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित
आईसीएसई बोर्ड ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि
आंध्र प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे मामले की पुष्टि हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 15 मार्च को इंग्लैंड से लौटा एक शख्स इस विषाणु से संक्रमित पाया गया है। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘युवक को ओंगोले में रिम्स के अलगाव वार्ड में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।’

मुंबई में दो महिला संक्रमित, प्रदेश में कुल संख्या 47 हुई
महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मुंबई में दो नए कोविड-19 के मरीज सामने आए हैं। ब्रिटेन की यात्रा से लौटी एक 22-वर्षीय महिला और दुबई से वापस आई उल्हासनगर की एक 49 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। राज्य में सकारात्मक मामलों की संख्या 47 तक पहुंच गई है।

भारतीय रेलवे ने रद्द कीं 155 ट्रेन
रेलवे ने कोरोना वायरस के खतरे और यात्रियों की कम संख्या के कारण गुरुवार को 84 और ट्रेनों को रद्द कर दिया जो 20 से 31 मार्च के बीच नहीं चलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही रद्द ट्रेनों की कुल संख्या 155 पर पहुंच गई है। यात्रियों को 100 फीसदी किराया वापस दिया जाएगा। वहीं, तमिलनाडु में चेन्नई हवाई अड्डे पर 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 34 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

कल चारो फांसी पर लटकेंगे और जरूर लटकेंगेः निर्भया की मां

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप के दोषी पवन की क्यूरेटिव पिटिशन खारिज कर दी है। इसके साथ ही फांसी टालने की आखिरी कोशिश भी इनकी नाकाम हो गई है। अब इन चारों को तय वक्त यानि 20 मार्च की सुबह साढ़ें पांच बजे फांसी के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल