मध्यप्रदेश: वन मंत्री का बेतुका बयान- एक साल में 38 टाइगर की मौत गंभीर बात नहीं, कम से कम 40-45 तो मरने चाहिए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 30 नवंबर 2021 । मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह का एक बेतुका बयान सामने आया है. मंत्री का कहना है कि प्रदेश में एक साल में 38 टाइगरों की मौत कोई गंभीर बात नहीं है बल्कि हर साल 40 से 45 टाइगरों की मौत होना चाहिए.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वन मंत्री शाह बाघों की मौत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कह रहे हैं कि जहां जनसंख्या ज्यादा होगी, वहां मौतें भी ज्यादा होंगी, आपको मेरा यह उत्तर अजीब सा लग सकता है, सामान्यत: 11-12 साल में टाइगर मर जाते हैं, प्रदेश में हमारे अनुसार साढ़े छह सौ टाइगर हैं, वहीं भारत सरकार के रिकार्ड में 526 संख्या है.

“38 टाइगर मर जाते हैं तो यह आकंडा चिंता का विषय नहीं”

उन्होंने आगे सवाल करते हुए कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार 526 टाइगर हैं और अगर 11-12 में टाइगर मर जाते हैं तो हर साल कितने टाइगर मरना चहिए. मेरे हिसाब से हर साल 40-45 टाइगर मरने चाहिए. अगर 38 टाइगर मर जाते हैं तो यह ऐसा आंकड़ा नहीं है जो हमारे लिए चिंता का विषय है. आदमी तो सौ साल के पहले मर जाता है.

NGO के याचिका पर जारी किए गए थे आंकड़े

बताया जाता है कि टाइगरों की मौत को लेकर एक एनजीओ ने अदालत में याचिका लगाई थी. इसको लेकर वन विभाग ने टाइगरों की मौतों के आंकड़े दिए थे जिसमें प्रदेश में टाइगरों की गणना के आंकड़े भी पेश किए गए हैं. वहीं मंत्री के इस बयान के बाद तमाम विपक्षी दल और उनके नेता उन पर हमलवार हैं.

वन मंत्री विजय शाह के बयान पर कांग्रेस ने ली चुटकी

वन मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) ने चुटकी ली है और ये तो टाइगर की उम्र 10-12 साल बता रहे हैं जो कि कम है क्योंकि शिवराज तो 18 साल बाद भी कहते हैं कि टाइगर अभी जिंदा है.

Leave a Reply

Next Post

Pakistan: ईशनिंदा के आरोपी को नहीं सौंपने पर भड़की हिंसा, भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला, चौकियों को फूंका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 नवंबर 2021 । पाकिस्तान में एक बार फिर ईशनिंदा के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है और इसके विरोध में दंगाई ने पुलिस स्टेशन को ही फूंक दिया है. उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में रविवार रात को मुस्लिमों की भीड़ ने पुलिस […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां