रुद्रराम से फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, बच्चे का ‘कराटे’ सिखाते दिखे राहुल गांधी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 नवंबर 2022। तेलंगाना चरण की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को रुद्रराम गांव से फिर से शुरू हो गई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। वहीं इस यात्रा में नौसेना के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल रामदास व उनकी पत्नी ललिता रामदास भी शामिल हुईं।  कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर आज की यात्रा की कुछ तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किए हैं। इसमें राहुल गांधी एक बच्चे को करोट की सही टेक्निक सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, “टेक्निक गलत हो तो देश तबाही के रास्ते पर चला जाता है, ये तो बच्चों के भविष्य का सवाल ठहरा।

बता दें, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल अपने भारत यात्रियों और सेवा दल की टीमों को 14 समूहों में बांटा है। इनमें से हर एक समूह को एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, पार्टी ने उन करीब 120 यात्रियों को ‘भारत यात्री ‘नाम दिया है जो सात सितंबर से कन्याकुमारी से आरंभ हुई यात्रा में लगातार शामिल हैं और श्रीनगर तक पदयात्रा करेंगे। जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि भारत यात्रियों को 14 समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का नाम आम्बेडकर, भगत सिंह, गांधी, हार्दिकर, मौलाना आजाद, नेहरू, पेरियार, राजगुरु, सरदार पटेल, सुभाष, प्रियदर्शिनी और राजीव होगा। यह समूह राहुल गांधी से अलग-अलग संवाद करेगा।

Leave a Reply

Next Post

लाल किले हमले से जुड़े 22 साल पुराने केस में फैसला, बरकरार रहेगी आतंकी आरिफ की फांसी की सजा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 नवंबर 2022। सुप्रीम कोर्ट ने 22 साल पुराने लाल किले पर हमले के मामले में गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने हमले में दोषी करार दिए गए आतंकी आरिफ उर्फ अशफाक की फांसी की सजा बरकरार रखी है। दरअसल, आरिफ ने […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस