भोपाल या ग्वालियर में बनेगा हॉकी के लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम, सीएम शिवराज ने की घोषणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 29 सितम्बर 2021। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए एक विश्वस्तरीय स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। चौहान ने यह घोषणा टोक्यो ओलंपिक से लौटी महिला हॉकी टीम के लिए रखे गए सम्मान समारोह के दौरान कही। 

समारोह को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने अपने सहयोगियों और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को भोपाल या ग्वालियर में एक स्टेडियम के लिए विचार करने को कहा। चौहान ने कहा, ”यशोधरा जी- हॉकी की बेहतरी के लिए आपको जो लगता हैं वो करिए। भोपाल या ग्वालियर में एक स्टेडियम बनाने का फैसला लीजिए। हम राज्य में हॉकी के लिए एक विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण करवाएंगे”।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है और इसने देश को कई खिलाड़ी दिए हैं। इसलिए इस खेल को बढ़ावा देने के लिए वह हर मुमकिन मदद करेंगे। केंद्र ने 2022 के खेलो इंडिया गेम्स को भी मध्यप्रदेश में आयोजित करवाने पर सहमति व्यक्त की है। चौहान ने महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपये का चेक और स्मृति चिह्न सौंपा। इससे पहले उन्होने अपने आवास पर सभी के लिए लंच की भी व्यवस्था की।  

Leave a Reply

Next Post

राज्य में बिलासपुर वन वृत्त अंतर्गत सर्वाधिक 2.77 लाख मानक बोरा तेन्दूत्ता का संग्रहण

शेयर करेचालू वर्ष के दौरान 522 करोड़ रूपए के 13 लाख से अधिक मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 29 सितम्बर 2021। राज्य में चालू वर्ष के दौरान समस्त 6 वनवृत्तिों में से बिलासपुर वन के अंतर्गत सर्वाधिक 2 लाख 76 हजार 670 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए