आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन एटक यूनियन म. प्र. में आदिशक्ति कार्यकर्ता व सहायिका संघ का संपूर्ण विलय हो गया है-विभा पांडेय

Indiareporter Live
शेयर करे

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सिमेंट मजदूरों की एकता आंदोलन की नई दिशा तय करेगी-हरिद्वार सिंह

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सतना, 27 जुलाई 2026। दिनांक 25 जुलाई 2026 को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन अमृत वाटिका सतना के हाल में आयोजित किया गया था जिसमें सीमेंट कारखाना में कार्यरत श्रमिक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें आदिशक्ति कार्यकर्ता व सहायिका संघ की अध्यक्ष ,महासचिव सहित पूरी कार्यकारिणी एवं सदस्यों सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन एटक में बिलय मर्जर की घोषणा अध्यक्ष शाहीन सिद्दीकी ने किया । चार सौ से अधिक की भारी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व श्रमिक करतल ध्वनि से आगन्तुकों का स्वागत किया । एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रांतिय अध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह मध्य प्रदेश एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायका यूनियन एटक के प्रांतिय महासचिव कामरेड बिभा पांडे के हाथों एटक की सदस्यता ली। श्रीमती शाहीन सिद्दीकी ने कहा एटक यूनियन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ की लड़ाई जो न्यायालय में लड़ करके जीत दिलाई है उसके हम सब आभारी हैं और एटक यूनियन में हम सब लोगों का विश्वास है कि हमारे अधिकार और हक की लड़ाई को अंतिम मंजिल तक ले जाएंगे और हम और हमारा संगठन आज से एटक युनियन में विलय होने से हम बहुत मजबूत होंगे और एटक संगठन मजबूत होगा हम सब मिलकर के इस संगठन को ऊंचाई तक ले जाएंगे और आज से हम सब लोग एक रहेंगे। युनियन की जिला सचिव कामरेड प्रीति गौतम ने सभी बहनों का स्वागत किया और कहा कि हम सभी मिलकर लड़ेंगे कामरेड विभा पांडे ने कहा आदिशक्ति कार्यकर्ता व सहायिका संघ की सैकड़ों सभी बहनों को तहे दिल से स्वागत करते हैं हमारे संगठन में विलय हुआ मर्जर होने से हमारा संगठन बहुत मजबूत होगा और चाहे कानूनी लड़ाई हो ,चाहे मैदानी लड़ाई हो हम आपके साथ कंधे से कंधा मिला करके आपके साथ खड़े रहेंगे श्रीमती नजराना ने कहा कि आज एटक विलय होने से हम लोगों को एक नई ऊर्जा मिलेगी और एटक ही संघर्षशील संगठन है आज एटक का इतिहास जानकर हमलोग भावुक हो गए हैं हम सब मिलकर के एटक को मजबूत बनाएंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा एटक में मर्जर होने की हाल में उपस्थित सैकड़ों बहनों का क्रांतिकारी अभिनंदन करते हैं एटक यूनियन का इतिहास शानदार है साथ ही चार लेबर कोड के खिलाफ संघर्ष में भी एटक सबसे आगे है एवं अल्ट्राटेक बेला सीमेंट रीवा में 3 महीना से लगातार चल रहे आंदोलन कर रहे मजदूरों का शोषण दमन जिस प्रकार अल्ट्राटेक में होता है वह कहीं नहीं होता है 16 घंटा से 20 घंटा निरंतर काम करना ओवर टाइम दुगने दर से न देना, सीमेंट बेज बोर्ड का वेतन न देना इसको ले करके जब श्रमिकों ने आवाज उठाया तो उनका सेवा से पृथक कर दिया गया और शासन प्रशासन उद्योगपतियों के साथ में खड़ा है ऐसे में मजदूरों को न्याय कहां से मिलेगा लेकिन इसका एक ही रास्ता है संघर्ष और संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाएगा और संघर्ष करेंगे तो जीतेंगे और हमारे संघर्ष की जीत हुई सभी मजदूरों को काम पर वापस लिया गया कामरेड राम सरोज कुशवाहा ने कहा आदिशक्ति कार्यकर्ता व सहायिका संघ एटक में बिलय व मार्जर होने से एटक संगठन सतना जिला में काफी मजबूत होगा आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता सहायिका बहनों को न्यूनतम वेतन, कार्यकर्ताओं का पदोन्नति, कर्मचारी का दर्जा, ग्रेच्युटी व काटे गए पैसा की एरियर्स का भुगतान करने का कोई दुनिया की ताकत नहीं है की रोक दे। सीमेंट के लोडिंग में काम करने वाले ठेका श्रमिकों को जब तक सीमेंट बेज बोर्ड का वेतन नहीं मिलेगा तब तक हमारी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। हमारी ताकत हमारी एकता हमारे संगठन के उपलब्धियां का आप सबसे छिपा नहीं है और हमारी ताकत ही आप लोगों को मांग दिलाने में और प्रबंधक को मांग देने के लिए मजबूर करने के लिए आपका संघर्ष है।

अंत में यूनियन के अध्यबक्ष कमरेडअरुण तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा की आदिनारीशक्ति एटक संगठन में बिलय व मर्जर होने पर क्रांतिकारी बधाई दी । सीमेंट के श्रमिक के संघर्ष को उनकी एकता को और उनको जीत को बधाई दी और आप सब लोग एक रहो और संघर्ष के लिए तैयार रहो इस मौके पर बयो वृद्ध नेता कामरेड कमलेंद्र सिंह एवं नीतू चौरसिया ने भी अपने विचार व्यक्त की जिला पंचायत सदस्य कामरा लाल मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया और हर संघर्ष में शामिल होने का आश्वासन दिया है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की नेत्री का.शाहीन सिद्दीकी ,का. मोनिका, का. रोशनी त्रिपाठी, नजराना, नीतू चौरसिया, प्रीति गौतम, बसंती तिवारी मधु श्रीवास्तव, सीमेंट कारखाने के नेता धर्मेंद्र चौधरी, रमेश प्रजापति, आनंदपाल, आनंद सिंह, उत्तम पटेल, रामदास, सुशील सिंह नरेंद्र मिश्रा, जमुना पटेल एवं काफी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं श्रमिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 5 घायल

शेयर करेइटारसी में बरसात के लिए शिवलिंग को जल में डुबोया; अगले 4 दिन हैवी रेन का अलर्ट इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 27 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को प्रदेश के पूर्वी […]

You May Like

इंदौर में हर जल स्रोत का बनेगा हेल्थ कार्ड....|....मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप....|....काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा....|....'राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र' बैगा समाज की बड़ी पहल....|....अतिक्रमण से रुकी जल निकासी....|....बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव, अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष....|....अनुज शर्मा की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त....|....आयुष्मान योजना में न भ्रष्टाचार, न स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, भ्रम फैला रही कांग्रेस : डॉ. मिश्रा....|....29 जुलाई को दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक....|....शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 5 घायल