बदायूं में हादसा: ओवर स्पीड में दौड़ रही डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे पर पलटी, 21 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बदायूं 19 जून 2026। यूपी के बदायूं में वाराणसी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर नौली हरनाथपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी वजीरगंज लाया गया, बाद में क्रेन की मदद से बस को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कराया गया, जिससे हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया गया। इधर एक साथ इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने पर सीएचसी के कर्मचारियों गर्मियोंके हाथ पैर फूल गए, डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और इसके बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस में 32 यात्री बनारस से सवार हुए, सभी नोएडा जा रहे थे, इनमें 21 यात्रि घायल हैं, घायलों से बातचीत करने के दौरान मालूम हुआ। ड्राइवर नशे की हालत में था और ओवर स्पीड में बस को दौड़ा रहा था, घायलों का यह भी कहना है कि बनारस से लगातार एक ही ड्राइवर गाड़ी चला रहा, जबकि लंबे रूट पर दो ड्राइवर होने चाहिए।

जिस समय हादसा हुआ है। उस समय सभी यात्री गहरी नींद में सोए हुए थे, अचानक बस पलटने के बाद में चीख पुकार मच गई, किसी शीशा तोड़ा किसी ने कुछ किया,किसी प्रकार से यात्री चोटिल अवस्था में बस से बाहर निकले और एक्सप्रेसवे पर इलाज के लिए तड़प उठे, सूचना मिलने पर पुलिस एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Next Post

मेक्सिको ने द. कोरिया को 1-0 से हराया, ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ग्वाडलाहारा 19 जून 2026। मेक्सिको ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर न सिर्फ ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया, बल्कि वह विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। खास बात यह रही कि मेक्सिको ने […]

You May Like

शादी समारोह में शामिल होने आए तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं....|....अमरनाथ यात्रा 2026: पहलगाम व बालटाल में 45 माउंटेन रेस्क्यू टीमें रहेंगी मुस्तैद, 21 स्थानों पर तैनाती....|....सीएपीएफ इंस्पेक्टरों की बड़ी जीत, योग्य कार्मिकों को अब 5400 का 'ग्रेड पे', अदालत में आने की जरुरत नहीं....|....नाइजर की राजधानी के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला; 11 सैनिक, दो नागरिकों की मौत; 22 हमलावर ढेर....|....मेक्सिको ने द. कोरिया को 1-0 से हराया, ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया....|....बदायूं में हादसा: ओवर स्पीड में दौड़ रही डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे पर पलटी, 21 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर....|....'सिंधु जल समझौता अब पुराना': आतंक फैलाने वाले सहयोग की उम्मीद न रखें, UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक....|....नवजात बच्चों का सौदा: 8-10 लाख में बिकते थे मासूम, गुजरात-राजस्थान से लाए जाते; अहम भूमिका अदा करती थी प्रतिभा....|....56 साल के हुए राहुल गांधी, जानिए क्या खाते हैं और कैसे रखते हैं खुद को फिट....|....चाची के प्यार के लिए चाचा का कत्ल: दोनों ने पहले खीर में दी नींद की गोली, फिर मुंह में कीटनाशक डाला, खुले राज