आशु सहगल का ‘अरे झुमका बाली रे’ से धमाकेदार आगाज़

Indiareporter Live
शेयर करे

आशु सहगल का ‘अरे झुमका बाली रे’ से धमाकेदार आगाज़

‘अरे झुमका बाली रे’ से आशु सहगल की नई उड़ान

(अनिल बेदाग )

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 01 मार्च 2026। देवभूमि हरिद्वार की पावन फिज़ाओं से निकली एक सुमधुर आवाज अब मायानगरी मुंबई के संगीत स्टूडियो में गूंज रही है। लोकसंस्कृति और सुरों की विरासत को अपने दिल में संजोए युवा गायक आशु सहगल ने अपने नए गीत “अरे झुमका बाली रे” के साथ संगीत जगत में मजबूत दस्तक दी है। इस गीत को बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार एस पी सेन ने न केवल संगीतबद्ध किया है, बल्कि इसके बोल भी स्वयं लिखे हैं। मुंबई के प्रिया सारेगा स्टूडियो में रिकॉर्ड हुआ यह मधुर गीत जल्द ही मून मूवीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा। गीत के निर्माता सोमपाल सहगल हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को खास अंदाज़ में साकार किया है। हरिद्वार के गांव भारापूर भौंरी के रहने वाले आशु सहगल ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा मीनू पंडित से ली। वर्तमान में वे सुश्री करुणा चौहान से गायकी की बारीकियां सीख रहे हैं। बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई के साथ-साथ वे अपने संगीत के जुनून को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहे हैं। आशु अपने प्रेरणास्रोत के रूप में मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, कुमार शानू, उदित नारायण और अरिजीत सिंह को मानते हैं। इन दिग्गजों की गायकी से प्रेरणा लेकर वे अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर हैं।

इससे पहले आशु फिल्म मन से मन तक का टाइटल गीत गा चुके हैं और एक एल्बम में भी अपनी आवाज़ दे चुके हैं। अब वे एक और फिल्म के लिए गीत रिकॉर्ड करने जा रहे हैं, जो उनके करियर का अगला अहम पड़ाव साबित हो सकता है। आशु की इस संगीत यात्रा में उनके पिता का विशेष योगदान है। रिकॉर्डिंग के दौरान भी उनके पिता स्टूडियो में मौजूद रहे। गांव के लोग भी आशु को एक प्रतिभाशाली गायक मानते हैं और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हैं। संगीतकार एस पी सेन ने आशु की तारीफ करते हुए कहा, “आशु सहगल की आवाज़ में एक अलग अंदाज़ और सच्चाई है। उन्होंने इस गीत को बड़ी शिद्दत से गाया है। भविष्य में मैं उन्हें एक फिल्म के लिए भी गवाने जा रहा हूं।”

वहीं आशु सहगल ने इस अवसर के लिए एस पी सेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गीत उनके सपनों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। देवभूमि की घाटियों से निकली यह नई आवाज अब बड़े मंच की ओर बढ़ रही है। “अरे झुमका बाली रे” केवल एक गीत नहीं, बल्कि एक युवा कलाकार के सपनों की मधुर शुरुआत है। 

Leave a Reply

Next Post

'किसानों को धान-मूल्य के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान ऐतिहासिक कदम'

शेयर करेभाजपा किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर/बिलासपुर 01 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के 25 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में धान खरीदी के अंतर की राशि (बोनस) के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं