प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड, नाबालिग और मां-बाप की गला रेतकर हत्या

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी मच गई है। हत्यारों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों के साथ ही फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

घटना प्रयागराज के मांडा थाना इलाके के आंधी गांव की है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों को हत्यारों ने मौत की नींद सुला दिया। मृतकों में दंपती और उनकी 16 वर्षीय बेटी शामिल है। 
जानकारी के अनुसार, मृतक नंदलाल यादव गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। हालांकि गांव में एक पुराना मकान भी है। जिसमें परिवार के बाकी सदस्य रहते हैं। बुधवार की रात नंदलाल पुत्र जोखू (50) खेत पर रखवाली करने चला गया। जबकि  उसकी 45 वर्षीय पत्नी छबीला देवी घर के बाहर दरवाजे पर सो गई, वहीं 16 वर्षीय पुत्री राज दुलारी घर के अंदर सो रही थी।  रात में हत्यारों ने धारदार हथियार से तीनों की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती से  दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। मृतक दंपती के दो बेटे और चार बेटियां हैं मारी गई बेटी सबसे छोटी थी। 

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ के कागज कारखाना में जहरीली गैस का रिसाव

शेयर करेघायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में जारी है, वहीं गंभीर हालत में तीन मजदूरों को रायपुर रेफर कर दिया है। इंडिया रिपोर्टर लाइव रायगढ़ । विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस रिसाव के बाद रायगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। गुरुवार को दिन के वक्त […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल