शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 का अंत किया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2025। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए और आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 सीजन का समापन किया। राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मंगलवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला हुआ। राजस्थान का इस सीजन यह आखिरी मुकाबला था और 14 साल के वैभव इस मैच में भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे। 

वैभव ने इस सीजन बटोरी सुर्खियां 
मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे, तब धोनी और वैभव का सामना हुआ और इस युवा बल्लेबाज ने माही के पैर छुए। धोनी हालांकि उन्हें रोकते नजर आए। वैभव आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने पहले ही सीजन में काफी सुर्खियां बटोरी। वैभव को इस सीजन सात मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने 206.56 के स्ट्राइक रेट और 36 के औसत से 252 रन बनाए। राजस्थान ने मेगा नीलामी में वैभव को खरीदा था और यह बल्लेबाज टीम की उम्मीदों पर खरा उतरा। हालांकि, राजस्थान की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। 

वैभव-सैमसन के दम पर जीता राजस्थान
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन बनाए और टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की।

राजस्थान की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी हुई थी। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अंशुल कंबोज ने तोड़ा। उन्होंने जायसवाल को बोल्ड किया। वह 19 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यवंशी को कप्तान संजू सैमसन का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। सैमसन 41 और सूर्यवंशी 57 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में रियान पराग कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल 31 और शिमरन हेटमायर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए जबकि अंशुल कंबोज और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली।

Leave a Reply

Next Post

50 करोड़ की ओर बढ़ रही मिशन इम्पॉसिबल, धीमी पड़ी बाकी फिल्मों की रफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 मई 2025। टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। तो वहीं इस फिल्म के साथ हॉलीवुड की एक और फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। इन दो हॉलीवुड फिल्मों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं