मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा की महिला कमांडो से बात कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 8 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा डीआरजी की महिला कमांडो सुश्री लक्ष्मी कश्यप और सुश्री विमला मण्डावी से बातचीत कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने महिला कमांडो सहित पुलिस बल का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिस हौसले और साहस के साथ पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान नक्सली मोर्चे पर काम कर रहे हैं, उससे जल्द ही बस्तर क्षेत्र में नक्सली समस्या के उन्मूलन में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अपने कार्यो से क्षेत्र की जनता का विश्वास जीतने में सफलता मिल रही है।

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के सूरनार टेटम मार्ग में नक्सलियों ने दस किलो का आईईडी बम लगा रखा था। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद फोर्स ने बम निकाला, डीआरजी की एंटी बम स्क्वॉड की टीम में शामिल महिला कमांडो सुश्री लक्ष्मी कश्यप और सुश्री विमला मण्डावी ने बम को डिफ्यूज किया। महिला कमांडो सुश्री विमला मण्डावी ने मुख्यमंत्री को अपने कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जब ग्रामीण इलाकों में नया कैम्प खोला जाता है तो वे लोग ग्रामीणों के बीच जाते हैं और उन्हें बताते हैं कि नया कैम्प आपकी सुरक्षा के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज सहित पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी और डीआरजी की एंटी बम स्क्वॉड टीम के सदस्य इस मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

बड़ेराजपुर में महिला समूह द्वारा स्थापित बिहान मार्ट का हुआ शुभारंभ

शेयर करेजनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में मार्ट का संचालन हुआ प्रारंभ इंडिया रिपोर्टर लाइव कोण्डागांव 08 अक्टूबर 2020। विकासखण्ड बड़ेराजपुर के अंतर्गत महिला कलस्टर तितिरवण्ड (गम्हरी) में महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित ‘बिहान मार्ट‘ का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष प्रेमशीला मण्डावी, उपाध्यक्ष श्यामा साहू एवं जिला […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान