वैज्ञानिकों को मिला कोरोना का नया म्यूटेंट N440K, पहले से हजार गुना तक संक्रामक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 03 मई 2021। देशभर में फैले कोरोना वायरस के अलग-अलग म्यूटेंट्स के कारण पहले ही हालात बेकाबू हो चुके हैं। इस बीच कोरोना वायरस के एक और खतरनाक म्यूटेंट के बारे में पता चला है, जिससे स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट  ‘N440K’ बाकी स्ट्रेन के मुकाबले 10 गुना अधिक संक्रामक है। साथ ही दावा किया है कि इसी म्यूटेंट के कारण देश के कुछ हिस्सों में कोहराम मचा हुआ है। 

‘N440K’ 10 से 1,000 गुना तक अधिक संक्रामक

एक रिपोर्ट के अनुसार देश में 26 अप्रैल से 2 मई के बीच कोरोना के 26 लाख नए मामले दर्ज किए गए और 23,800 मरीजों की मौत हो गई। इस बीच वैज्ञानिकों ने इस जानलेवा म्यूटेंट का पता लगाया। शोधकर्ताओं का मानना है कि अभी संक्रमण फैला रहे बाकी सभी स्ट्रेन के मुकाबले  ‘N440K’ 10 से 1,000 गुना तक अधिक संक्रामक है, जिसकी वजह से देश के कुछ हिस्सों में दूसरी लहर अपने चरम पर पहुंच गई।

आंध्र प्रदेश में पहली बार मिला ‘N440K’ म्यूटेंट

म्यूटेंट ‘N440K’ को पहली बार आंध्र प्रदेश के करनूल शहर में पाया गया था। अब यह म्यूटेंट आंध्र और तेलंगाना सहित देश के कई हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। शोधकर्ताओं का दावा है कि दूसरी लहर के दौरान आंध्र और तेलंगाना में जितने भी नए मामले आए हैं, उसमें से एक तिहाई मामले इसी वेरिएंट के चलते आए हैं और यह लगातार ही फैलता जा रहा है।

सीसीएमबी और एसीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने किया शोघ

पिछले दो महीनों में देश के 50 फीसदी मामले सिर्फ चार राज्यों- कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से आए हैं, जो संकेत देते है कि यह वैरिएंट इन इलाकों में फैल चुका है। यह शोध हैदराबाद के सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) और गाजियाबाद के एकेडमी फॉर साइंटिफिक एंड इनोवेशन रिसर्च (एसीएसआईआर) के वैज्ञानिकों ने मिलकर की है।

Leave a Reply

Next Post

ममता की जीत से कैप्टन को झटका: प्रशांत किशोर के संन्यास ने बढ़ा दी उलझनें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ 02 मई 2021। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत से पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बंगाल चुनाव में जीत के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने संन्यास का एलान कर दिया है। प्रशांत किशोर को लगभग दो माह पहले ही […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं