अब चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए भारतीय लाइसेंस जरूरी, केंद्र सरकार के सख्त निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 नवंबर 2025। देश में अब कोई भी चिकित्सा उपकरण भारतीय लाइसेंस के बिना बेचा या खरीदा नहीं जा सकेगा। केंद्र सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि अस्पताल और सरकारी खरीद एजेंसियां किसी भी मेडिकल डिवाइस की खरीद में सीडीएससीओ (केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन) या राज्य लाइसेंसिंग अथॉरिटी का लाइसेंस जरूर देखें। इससे पहले कई संस्थाएं विदेशी सर्टिफिकेशन जैसे यूएस एफडीए को अनिवार्य मान रही हैं, जिसे अब सरकार ने गलत बताया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि भारतीय लाइसेंस के बिना कोई भी उपकरण देश में बेचा ही नहीं जा सकता। इसलिए अब टेंडर से लेकर खरीद तक सब में यह नियम लागू होगा। औषधि निरीक्षकों को जारी आदेश में भारत के ड्रग कंट्रोलर डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी ने कहा है कि निर्माण, बिक्री, वितरण या आयात हर स्थिति में वैध भारतीय लाइसेंस जरूरी है। भारतीय बाजार में केवल वही उपकरण टिक पाएंगे जो स्थानीय नियमों पर खरे उतरेंगे।

टेंडर नियम में करना होगा सुधार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कहा है कि सिर्फ यूएस एफडीए या फिर चीन के नियामक संगठन जैसे विदेशी प्रमाणन का हवाला देकर उपकरण नहीं बेचे जा सकते। मंत्रालय ने चेताया कि भारतीय लाइसेंस के बिना कोई भी चिकित्सा उपकरण देश में बेचा ही नहीं जा सकता। इसलिए विदेशी प्रमाणपत्र को अनिवार्य बनाना अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देता है। आदेश में साफ तौर पर कहा है कि सभी अस्पतालों और खरीद एजेंसियों को चिकित्सा उपकरणों के लिए टेंडर नियम में सुधार करना होगा। टेंडर में सीडीएससीओ या राज्य लाइसेंस अनिवार्य करना होगा।

Leave a Reply

Next Post

'हम जिस दुनिया में रह रहे, वो नाटकीय ढंग से बदल रही', आईबीएसए की बैठक में बोले दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जोहानिसबर्ग 25 नवंबर 2025। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि आईबीएसए (भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका) समूह वैश्विक परिवर्तन का उत्प्रेरक है और वैश्विक दक्षिण की आशाओं का प्रतीक है। रामाफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के आईबीएसए की अध्यक्षता संभालने के मौके पर ये […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़