छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसान और लाखों पशुपालकों को मिली खुशी से सरोज पांडेय क्यों दुःखी हैं? – शकुंतला साहू

indiareporterlive
शेयर करे

किसान विरोधी मानसिकता छोड़े सरोज पांडेय

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/22 अगस्त 2020। संसदीय सचिव और कसडोल की विधायक सुश्री शकुंतला साहू ने भारतीय जनता पार्टी की नेता सुश्री सरोज पांडेय के बयान पर जोरदार तरीके से हमला बोला हैं। सुश्री साहू ने कहा कि सुश्री सरोज पांडेय को न तो छत्तीसगढ़ के किसान की स्थिति का पता है, न उन्हें मिली सुविधाओं का। उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय जी को अपनी किसान विरोधी मानसिकता को छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसान और लाखों पशुपालकों को मिली खुशी से सरोज पांडेय क्यों दुःखी हैं?

सुश्री साहू ने कहा कि पूरे भारत में अगर कोई राज्य वास्तव में किसानों की मदद कर रहा है तो वह हैं छत्तीसगढ़। किसानों की ऋण माफी का विषय हो, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दो किश्तों में 3000 करोड़ देने का विषय हो या गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदने का छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार हर वादे पर खरी उतरी हैं। बीजेपी शासित राज्यों के किसान अपनी सरकारों से छत्तीसगढ़ की सरकार की योजनाओं का अनुसरण करने को कह रहे है ।

उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय जी छत्तीसगढ़ की अदृश्य नेता है और ज्यादातर समय राज्य से बाहर ही रहती हैं इसलिए हो सकता हैं कि उन्हें छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रही सहायता की कोई जानकारी न हो। हम उनकी सुविधा के लिए उन्हें लाभान्वित किसानों की सूची और राशि भेज देंगे ।

Leave a Reply

Next Post

हर रोज अलग - अलग फ्लेवर में दुध पीने के फायदे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव क्या आपको पता है कि दूध को हम हर दिन के लिए एक अलग फ्लेवर में बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. सेहत के मामले में अपनी लाइफ को सेट करना है तो हर दिन दूध का सेवन जरूरी है। लेकिन एक ही […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही