हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, SUV और ट्रक की भीषण टक्कर, छह की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हजारीबाग 26 अप्रैल 2026। झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा शाम करीब 6 बजे NH-2 पर चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में हुआ। चौपारण थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण SUV चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और SUV ट्रक से टकरा गई।

शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे मृतक
बताया जा रहा है कि परिवार धनबाद से गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। मृतक सभी लोग गया जिले के आमस प्रखंड की सावकला पंचायत अंतर्गत तेतरिया गांव स्थित कटसवा महादलित टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के वुदोरा कॉलोनी का रहने वाला था। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
SUV का रजिस्ट्रेशन धनबाद का है। हादसा इतना जबरदस्त था कि SUV पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि वाहन से सभी शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार के गांवों के छिपे धार्मिक स्थल बन रहे आस्था के नए केंद्र, विकास को दे रही नई रफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 26 अप्रैल 2026। बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल अब तेजी से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। वर्षों तक अनदेखी रही कहानियां अब विकास की रफ्तार के साथ धीरे-धीरे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां