ममता बनर्जी का 2024 पर फोकस, दिल्ली में होगी NWC की दूसरी बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 21 फरवरी 2022। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी में भी इन दिनों विवाद देखने को मिला। कुछ दिनों से पार्टी की अंदरूनी कलह बाहर आने लगी है। अब ममता बनर्जी ने 10 मार्च को नेशनल वर्किंग कमिटी की दूसरी बैठक बुलाई है। पहली बैठक शुक्रवार को हुई थी। ममता बनर्जी अब 2024 के आम चुनाव पर फोकस करना चाहती हैं और देशभर में पार्टी का विस्तार करना चाहती हैं। इस बार वह गोवा में भी विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। 

सूत्रों के मुताबिक 10 मार्च को पार्टी की वर्किंग कमिटी की दूसरी बैठक नई दिल्ली में होगी। उस वक्त ममता बनर्जी भी दिल्ली में होंगी। इस दौरान वह कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी कर सकती हैं। पिछली बैठक में ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि उन्हें केंद्र में ज्यादा ऐक्टिव होने की जरूरत है। दिल्ली में इस बैठक के मद्देनजर राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की एक टीम तैयार की गई है जिसमें महुआ मोइत्रा, सुखेंदु शेखर रॉय और काकोली घोष दस्तीदार शामिल हैं। दस्तीदार अभी हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने हैं।

बता दें कि ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी को दोबारा राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। वहीं यशवंत सिन्हा, सुब्रत बख्शी और चंद्रिमा भट्टाचार्य को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 31 मार्च से पहले सभी पदाधिकारियों के नाम चुनाव आयोग को दिए जाएंगे। बनर्जी ने एनडब्लूसी से नीतियों का ड्राफ्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। सिन्हा को एक्सटर्नल अफेयर्स कमिटी और अमित मित्रा को इकनॉमिक पॉलिसी कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
 

Leave a Reply

Next Post

UP Election 2022: पंजाब के बाद अब मिशन यूपी पर अरविंद केजरीवाल, सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में भी देंगे चुनौती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 21 फरवरी 2022। अब कर पंजाब, गोवा और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब मिशन यूपी शुरू करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से अगले चार दिनों तक यूपी में […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए