ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस होगी फिर से शुरू , एलन मस्क ने अगले सप्ताह तक वापसी के दिए संकेत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 नवंबर 2022। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क पेड ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा अगले हफ्ते तक दोबारा शुरू कर सकते हैं। दरअसल, अमेरिका में कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स ने 8 डॉलर का भुगतान कर पहले ब्लू टिक हासिल और इसके बाद इन अकाउंट्स से फेक ट्वीट किए गए, इससे परेशान होकर ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को रोकने के आदेश दिए थे। एलन मस्क ने आज एक यूजर्स को ट्वीट में जवाब देते हुए कहा कि ट्विटर ब्लू शायद “अगले सप्ताह के अंत में वापस आ जाएगा”, इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा की जल्द वापसी हो सकती है। 

दरअसल, मस्क को तमाम बदलाव के बीच कंपनी के दिवालिया होने की चिंता सता रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों के साथ हुई मीटिंग में एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर के दिवालिया होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मस्क ने इससे पहले भी चेतावनी दी कि अगर ट्विटर गिरती विज्ञापन आय को ऑफसेट करने के लिए सब्सक्रिप्शन राजस्व को बढ़ाने में विफल रहा तो ट्विटर आगामी आर्थिक मंदी से बचने में सक्षम नहीं होगा। 

पहले ये थे ब्लू टिक के नियम

दरअसल, मस्क के ट्विटर खरीदने से पहले तक ब्लू टिक सिर्फ सेलिब्रिटीज, पत्रकारों, नेताओं आदि को ही मिलता था और ट्विटर इन अकाउंट्स को वेरिफाइड करता था। मस्क के नए नियम के अनुसार अब एक फोन, क्रेडिट कार्ड और हर महीने 8 डॉलर खर्च करने की क्षमता रखने वाला कोई भी शख्स ब्लू टिक हासिल कर सकता है। बता दें कि मस्क के इस फैसले के बाद इसका फायदा उठाते हुए कई उपयोगकर्ताओं ने दूसरे लोगों के नाम पर फर्जी अकाउंट बना लिया और फिर उल्टे-सीधे ट्वीट किए।

फर्जी ट्विटर अकाउंट्स से इस कंपनी को अरबों का नुकसान

किसी ने आठ डॉलर देकर इंसुलिन बनाने वाली अमेरिकी फार्मा कंपनी एली लिलि के नाम पर ब्लू टिक ले ली और फिर इस फर्जी अकाउंट से ट्वीट कर दिया कि ‘अब इंसुलिन फ्री’ में मिलेगी। इसके बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर औंधे मुंह गिर गए। फर्जी ट्वीट से इस कंपनी को 1,223 अरब रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। 

Leave a Reply

Next Post

लंदन में हो रहा पाकिस्तान के अगले सेना प्रमुख के बारे में फैसला, इमरान खान का बड़ा दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 13 नवंबर 2022। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि देश के अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति का फैसला लंदन में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ इसके लिए अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम